फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Mother Jagannathi did parikrama with divine musical instruments

Kullu News: देव वाद्ययंत्रों के साथ माता जगन्नाथी ने की परिक्रमा

Wed, 07 May 2025 10:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 07 May 2025 10:11 PM IST
विज्ञापन
Mother Jagannathi did parikrama with divine musical instruments
पूईद मेले में माता के दरबार पर पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालु
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खराहल (कुल्लू)। अधिष्ठात्री माता जगन्नाथी भुवनेश्वरी ने देव परंपरा का निर्वहन किया। माता अपने देवालय से देव वाद्ययंत्रों और देवलुओं के साथ परिक्रमा पर निकलीं।

माता के दर्शन के लिए मंदिर में भारी तादाद में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। माता की पूजा-अर्चना के बाद मंदिर में देव पूछ का दौर भी चला। यह सिलसिला दोपहर तक चलता रहा। सूर्य अस्त होने के बाद माता का रथ देवलुओं ने मंदिर से ढ़ोल, नगाड़ों नरसिंगों की स्वर लहरियों के बीच परिक्रमा के लिए निकला। मंदिर के चारों ओर माता ने देवलुओं, गूरों और पुजारी के साथ परिक्रमा की। माता ने सौह में देव नृत्य गूरों, पुजारियों ओर कारकूनों के साथ किया। मंदिर को पूरा माहौल देव वाद्ययंत्रों की मंगलमय ध्वनि के साथ भक्तिमय हो उठा। देव नृत्य संध्याकाल तक चलता रहा। पूईद पंचायत के पूर्व प्रधान उत्तम शर्मा और वर्तमान उपप्रधान अमन ठाकुर ने कहा कि माता के दर पर भारी संख्या में लोग पहुंचे और आशीर्वाद लिया। माता के कारदार चमन ठाकुर ने बताया कि बुधवार को माता तमाम देव परंपरा का निर्वहन देव विधि विधान के साथ किया।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed