फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   More than 20 children in the grip of viral in Gadaparli

Kullu News: गाड़ापारली में वायरल की चपेट में 20 से ज्यादा बच्चे, आज पहुंचेगी स्वास्थ्य टीम

Sun, 04 Dec 2022 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Dec 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
More than 20 children in the grip of viral in Gadaparli
कुल्लू के अतिदुर्गम शाक्टी गांव में छोटे बच्चों में फैला वायरल। - फोटो : Kullu
न्यूली (कुल्लू)। जिला कुल्लू की सैंज घाटी के दुर्गम क्षेत्रों के लोगों की परेशानियां कम होने के बजाय बढ़ रही हैं। घाटी की दुर्गम पंचायत गाड़ापारली में कई बच्चे वायरल की चपेट में आ गए हैं और बच्चों में तेजी से संक्रमण फैल रहा है। उधर सूचना मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। स्वास्थ्य विभाग ने डॉक्टरों समेत सात सदस्यीय टीम का गठन किया है, जो सोमवार को गाड़ापारली के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि गाड़ापारली पंचायत के तीन गांवों में 20 बच्चे संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। तेज बुखार समेत बच्चों के शरीर पर फोड़े-फुंसियां हो रहीं हैं। फोड़े-फुंसियां बच्चों के चेहरे और पेट के निचले हिस्से में अधिक देखने को मिल रही हैं। बच्चों के वायरल की चपेट में आने से परिजनों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

गौर रहे कि ग्राम पंचायत गाड़ापारली का एक भी गांव सड़क सुविधा से नहीं जुड़ सका है। ऐसे में बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल लाना भी परिजनों के लिए किसी समस्या से कम नहीं है। बीमारी की हालत में मरीजों को 15 से 20 किलोमीटर पीठ पर उठाकर सड़क तक पहुंचाना पड़ता है। हालांकि इससे पूर्व इसी सप्ताह पंचायत में भेड़-बकरियां भी बुखार की चपेट में आई थी, जिनका उपचार अभी चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम पंचायत गाड़ापारली के शाक्टी वार्ड की पंच निर्मला ठाकुर ने कहा कि शाक्टी, मरोड़, शुगाड़ गांव में बच्चे तेजी से वायरल की चपेट में आ रहे हैं। ग्रामीण पहली बार इस तरह की समस्या से जूझ रहे हैं। तीन गांवों में करीब 20 से अधिक बच्चे वायरल की चपेट में हैं।
वहीं, एसएमसी प्रधान शाक्टी नीमत राम ठाकुर, ताराचंद, ग्रामीण चोबे राम, जयराम, रोशन लाल, जय प्रकाश, महेश, पूर्व पंचायत प्रधान भाग चंद ने कहा कि गाड़ापारली पंचायत के बच्चे वायरल की चपेट में हैं, लेकिन इन बच्चों को अस्पताल तक ले जाना संभव नहीं है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से पंचायत में आकर बच्चों की स्वास्थ्य जांच करने की मांग की है।

सीएमओ कुल्लू डॉ. सुशील चंद्र शर्मा ने कहा कि बच्चों का उपचार घरद्वार पर किया जाएगा। विभाग ने चिकित्सकों समेत सात सदस्यों की टीम गठित की है, जो सोमवार सुबह को गाड़ापारली पंचायत के लिए रवाना होगी। वहीं, उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने कहा कि गाड़ापारली में बच्चों के वायरल की चपेट में आने की सूचना मिली है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को बच्चों की स्वास्थ्य जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। बच्चों की सेहत का पूरा ख्याल रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed