फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   More patients with high blood pressure were found in the investigation

Kullu News: जांच में उच्च रक्तचाप के ज्यादा मिले मरीज

Thu, 28 May 2026 11:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
More patients with high blood pressure were found in the investigation
कुल्लू के बागन में हेल्थ कैंप में पहुंचे ग्रामीण।-संवाद
कुल्लू। जिला के स्वास्थ्य खंड जरी के बागन और बेधार में ग्रामीणों की स्क्रीनिंग की गई। विभाग के विशेष शेड्यूल के तहत चिकित्सा शिविर लगाए गए। लगघाटी के बागन और बेधार के 262 ग्रामीणों को वीरवार को आयोजित शिविर का फायदा मिला।
विज्ञापन

विभाग की सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) रागिनी राणा ने ग्रामीणों की रक्तचाप और मधुमेह की जांच की। जांच में उच्च रक्तचाप से ग्रसित अधिक मरीज मिले हैं। ऐसे में इन मरीजों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भुट्टी में उपचार करवाने की सलाह दी गई है। सीएचओ ने कहा कि मतदान के दौरान बागन और बेधार में चिकित्सा शिविर लगाए गए।
विज्ञापन

बागन में 187 और बेधार में 76 ग्रामीणों की स्क्रीनिंग की गई। कहा कि इस दौरान आशा कार्यकर्ता देवकला और मीना ठाकुर ने भी सेवाएं दीं। वहीं, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. सपना शर्मा ने कहा कि ग्रामीणों को घरद्वार पर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें, इसके लिए इन दिनों विशेष चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed