{"_id":"6591aa815cf68140410894ca","slug":"modern-toilets-will-be-built-at-both-ends-of-the-pavilion-kullu-news-c-89-1-ssml1015-14009-2023-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: पवेलियन के दोनों छोर पर बनेंगे आधुनिक शौचालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: पवेलियन के दोनों छोर पर बनेंगे आधुनिक शौचालय
Sun, 31 Dec 2023 11:23 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sun, 31 Dec 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
जिला मुख्यालय ढालपुर में खेल मैदान के किनारे पर निर्माणाधीन बहुमंजिला पवेलियन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। शहर के खेल मैदान के किनारे पर बहुमंजिला पवेलियन का निर्माण किया जा रहा है। पवेलियन का निर्माण नगर परिषद करीब पांच करोड़ से कर रही है। इसके दोनों छोर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चौक और क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के पास आधुनिक शौचालयों का निर्माण किया जाएगा।
इससे अस्पताल के मरीजों, तीमारदारों के साथ स्थानीय लोगों, खिलाड़ियों और पर्यटकों को सुविधा मिलेगी। बहुमंजिला पवेलियन का निर्माण होने से पार्किंग और शहर के रेहड़ी-फड़ी वालों की समस्या का भी समाधान होगा। बहुमंजिला पवेलियन के धरातल में वाहनों को पार्क किया जाएगा। पहली मंजिल में रेहड़ी-फड़ी वालों के लिए वेंडर मार्केट बनेगी।
दूसरी मंजिल पर दर्शकों के लिए बैठने की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा पवेलियन के दोनों छोर पर आधुनिक शौचालयों की सुविधा रहेगी। ढालपुर में साल में दो बड़े आयोजन अंतरराज्यीय पीपल जातर और अंतरराष्ट्रीय दशहरा होते हैं। इनमें रोजाना हजारों की संख्या में पर्यटक और श्रद्धालु पहुंचते हैं।
विज्ञापन
ऐसे में मोबाइल टायलेट की व्यवस्था करनी पड़ती है। अब इस समस्या से भी निजात मिलेगी। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी ने कहा कि ढालपुर में बन रहे बहुमंजिला पवेलियन के दोनों छोर पर आधुनिक शौचालय बनाए जाएंगे। पवेलियन के निर्माण पर कुल पांच करोड़ का बजट खर्च किया जा रहा है। इसमें 2.50 करोड़ लाडा और 2.50 करोड़ नगर परिषद खर्च करेगी। संवाद