{"_id":"67b212113d9550f28c03fd33","slug":"mla-the-planks-are-rotten-one-feels-scared-while-crossing-the-ratoli-bridge-kullu-news-c-89-1-ssml1012-141367-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: विधायिका जी... सड़ गए तख्ते, रतोली पुल लांघते लगता है डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: विधायिका जी... सड़ गए तख्ते, रतोली पुल लांघते लगता है डर
Sun, 16 Feb 2025 09:58 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sun, 16 Feb 2025 09:58 PM IST
विज्ञापन
लाहौल-स्पीति में उपमंडल उदयपुर के अंतर्गत रतोली पुल के खस्ताहाली से ग्रामीण परेशान रोजाना इस पु
इसी पुल से होकर स्कूल जाते हैं बच्चे, खस्ताहालत से ग्रामीण भी नाराज
विधायक अनुराधा बोलीं - लोगों का मांग जायज, जरूरी कदम उठाएंगी
दिनेश जस्पा
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। विधायिका जी... रतोली पुल के तख्ते सड़ गए हैं। बच्चे भी इसी से होकर स्कूल के लिए आते-जाते हैं। खस्ताहाल हो चुके पुल को पार करते समय चिनाब नदी में गिरने का डर रहता है।
रतोली गांव के लोगों ने यह मांग स्थानीय विधायक अनुराधा राणा से उठाई है। ग्रामीणों ने कहा कि चिनाब नदी पर बना फुटब्रिज बदहाल हो चुका है। फुटब्रिज के तख्ते सड़ कर टूट चुके हैं। कई तख्ते गिरने के कगार पर हैं।उपमंडल उदयपुर के वामतट पर बसे 13 घरों की आबादी वाले रतोली गांव के लोग खस्ताहाल हो चुके फुटब्रिज से परेशान हैं। ग्रामीणों ने कहा कि पुल की हालत सुधारने के लिए छह-सात साल पहले से ब्लॉक कार्यालय से लेकर प्रशासन तक को पत्र लिख चुके हैं, लेकिन अभी तक पुल को ठीक करने की किसी ने जहमत नहीं उठाई है। रतोली पुल की मरम्मत के लिए वर्ष 2021-22 में सीआरएफ में चार लाख का बजट आया था। कार्य न होने पर दिसंबर 2023 में बजट को वापस उपायुक्त कार्यालय भेजना पड़ा। अब उन्हें लाहौल-स्पीति की अनुराधा राणा से ही उम्मीद है।
सलपट छोर से रतोली गांव के लिए संपर्क सड़क भी है, लेकिन बर्फबारी के दिनों में इस सड़क से आवाजाही करना जोखिम भरा हो सकता है। इस मार्ग पर हिमस्खलन का खतरा रहता है। गर्मियों में इस सड़क से ग्रामीण नगदी फसलों को निकालते हैं, लेकिन स्कूली बच्चों की आवाजाही गर्मी, सर्दी इसी पुल से होकर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल मड्ग्रां के लिए रहती है। ग्रामीण संजीव कुमार, प्रेम दास, विजेश और शिव लाल ने कहा कि उन्हें विधायक से आस है कि वे विभाग और प्रशासन को दिशा-निर्देश देंगी। विधायक अनुराधा राणा ने कहा कि ग्रामीणों की यह मांग जायज है। इस दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
--