फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   MLA Anuradha Rana inspected Khandip Kuhal

Kullu News: विधायक अनुराधा राणा ने किया खंडिप कूहल निरीक्षण

Mon, 16 Sep 2024 06:35 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2024 06:35 PM IST
विज्ञापन
MLA Anuradha Rana inspected Khandip Kuhal
लाहौल -स्पीति में खंडीप जल परियोजना का निरीक्षण के लिए 10 किलोमीटर पैदल चलकर  जाती विधायक अनुरा
केलांग (लाहौल-स्पीति)। विधायक अनुराधा राणा ने रविवार को जलशक्ति विभाग के अधिकारियों के साथ 10 किमी कदमताल कर निर्माणाधीन खंडिप कूहल का निरीक्षण किया। मौके पर पहुंचकर उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों को निर्देश दिए। वर्ष 1956 से क्षेत्र के ग्रामीण खंडिप कूहल का सपने संजोए बैठे हैं।
विज्ञापन

कूहल के बनने से तांदी और वारपा पंचायत के लोगों का वर्षों पुराना सपना साकार होगा। जलशक्ति विभाग के अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक खंडिप कूहल से तांदी और वारपा पंचायत की तकरीबन 176 हेक्टेयर जमीन सिंचित होगी। यहां सिंचाई के लिए पानी की समस्या नहीं होगी। कूहल की लंबाई 11 किमी है।
विज्ञापन

बीते वर्ष शुरू किए गए पहले चरण का काम 5220 मीटर का है। इसमें पहाड़ काटकर कूहल बनाई जानी है, जो काफी कठिनाइयों भरा है। जलशक्ति विभाग की ओर से आश्वस्त किया गया कि अगले सीजन के अंत तक खंडिप कूहल तैयार कर दो पंचायत के लोगों को राहत दी जाएगी। केलांग में तैनात जलशक्ति विभाग के सहायक अभियंता संजू बौद्ध ने कहा कि अक्तूबर 2025 तक खंडिप कूहल तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed