{"_id":"6af6e26a8e79348266045686","slug":"mla-anuradha-heard-public-grievances-in-salgran-and-tindi-panchayats-kullu-news-c-89-1-klu1019-191732-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: विधायक अनुराधा ने सलग्रां और तिंदी पंचायत में सुनीं जनसमस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: विधायक अनुराधा ने सलग्रां और तिंदी पंचायत में सुनीं जनसमस्याएं
विज्ञापन
ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, समस्याओं के हल का दिया आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग/उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति की विधायक अनुराधा राणा ने शुक्रवार को सलग्रां और तिंदी पंचायत के विभिन्न गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।
विधायक देर रात तक ग्रामीणों के बीच मौजूद रहीं और उनसे सीधा संवाद कर क्षेत्र की जरूरतों और विकास संबंधी मांगों की जानकारी ली। उन्होंने कुरचेड, धार, थनवानी, गरबूट, सलग्रां, लौहणी, अगाहर, बाडा, बरौड़, कैण, भुजुंड-1, भुजुंड-2 और कुठाड़ गांवों का दौरा किया। विधायक ने मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों और विभिन्न विभागों के कर्मचारियों को लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए।
उन्होंने स्वीकृत विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए इन्हें निर्धारित समय सीमा में पूरा करने और निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के मानकों का विशेष ध्यान रखने को कहा। जनसंवाद के दौरान उन्होंने क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों के लिए अब तक स्वीकृत और जारी की गई धनराशि की जानकारी भी ग्रामीणों के साथ साझा की।
विज्ञापन
विधायक अनुराधा राणा ने कहा कि लाहौल-स्पीति का समग्र विकास और ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, बिजली, पानी व स्वास्थ्य सहित मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों और समस्याओं को संबंधित विभागों और सरकार के समक्ष उठाकर समाधान के हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। इस अवसर पर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष कमला ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनिल ठाकुर, आईटीआई चेयरमैन प्यारे लाल शर्मा, पंचायत प्रतिनिधि आदि मौजूद रहे। संवाद