{"_id":"62bc7ca746aa5f53546bd379","slug":"migrant-laborer-killed-elderly-woman-kullu-news-sml4136742187","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवासी मजदूर ने की बुजुर्ग महिला की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवासी मजदूर ने की बुजुर्ग महिला की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। गड़सा गांव में बुजुर्ग महिला की हत्या का मामला सुलझ गया है। एसआईटी की अभी तक की छानबीन में सामने आया है कि प्रवासी व्यक्ति ने हत्या को अंजाम दिया है। हालांकि अभी हत्या का आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है और धरपकड़ के लिए एसआईटी की टीम जगह-जगह दबिश दे रही है। आरोपी फरार चल रहा है।
हत्या का आरोपी पिछले 25 सालों से जिले की ऊझी घाटी के मनाली क्षेत्र में परिवार के साथ रह रहा है। वह गड़सा कैसे पहुंचा, यह भी पुलिस के लिए पहेली बना हुआ है। बताया जा रहा है कि मामले की जांच के दौरान कुछ इनपुट मिलने पर आरोपी को मनाली क्षेत्र में देखा गया था। इस दौरान उसने पुलिस को देखकर अपना मोबाइल फेंक दिया और मौके से फरार हो गया, जो अभी तक पुलिस के हाथ नहीं आ सका है।
पुलिस ने पूरे मामले को सुलझाने और आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया है। इसी मामले को लेकर एसआईटी ने जिले की विभिन्न जगहों पर 15 से अधिक लोगों से पूछताछ की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने कहा कि हत्या के आरोपी की पहचान हो गई है, जो बाहरी राज्य का रहने वाला है। उन्होंने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और एसआईटी सहित पुलिस की कई टीमें तलाश कर रही है।