{"_id":"62b1f7b08d44c425a853ef6f","slug":"message-given-to-do-yoga-with-surya-namaskar-on-river-raft-in-beyas-kullu-news-sml4128565169","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्यास में रिवर राफ्ट पर सूर्य नमस्कार से योग करने का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्यास में रिवर राफ्ट पर सूर्य नमस्कार से योग करने का दिया संदेश
विज्ञापन
कुल्लू के नग्गर स्कूल में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर योग करते विद्यार्थी। -संवाद
- फोटो : Kullu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू/खराहल/हरिपुर/बंजार। ब्यास नदी के बीचोंबीच राफ्टों को खड़ा कर युवाओं ने स्वस्थ रहने तथा योग को अपने दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित किया। कुल्लू के पिरड़ी में प्रशिक्षुओं ने ब्यास नदी के बीच राफ्टिंग पर सूर्य नमस्कार की क्रिया कर लोगों को योग करने का संदेश दिया।
उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने कहा कि योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने से आप गठिया समेत कई बीमारियों से दूर रह सकते हैं। स्वस्थ शरीर के लिए योग जरूरी है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय रौरिक ट्रस्ट नग्गर में आयोजित आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग करने का संदेश दिया। यहां पर आयुष अधिकारी डॉ. नेहा ठाकुर और आर्ट ऑफ लिविंग प्रशिक्षक हूमा ने सैैलानियों और पंजाब के विभिन्न हिस्सों से आए चित्रकारों व ट्रस्ट के कर्मचारियों को योग करवाया है।
जिलेभर में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इसमें लोगों और स्कूली विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। स्कूलों में विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई। कुल्लू के वरिष्ठ माध्यमिक छात्र स्कूल में प्रधानाचार्य भीम कटोच की अध्यक्षता में योग दिवस पर भाषण, प्रश्नोत्तरी व चित्रकला प्रतिस्पर्धा आयोजित की गई।
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में प्रश्नोत्तरी में दिव्यानी व ज्योति प्रथम, मीरा व कुसुम द्वितीय, यश व हितेश तृतीय स्थान पर रहे। चित्रकला में सुरेश प्रथम, रियंका द्वितीय स्थान पर रहे। नग्गर उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य मनोज कुमार ने विद्यार्थियों को योग के महत्व की जानकारी दी। प्रश्नोत्तरी स्पर्धा में लोकिंता प्रथम, सुमन द्वितीय और संजना व शिवानी तृतीय स्थान पर रहे। चित्रकला में लक्ष्मी प्रथम, विवेक द्वितीय, हर्षिता और एंजल तृतीय स्थान पर रहे। सैंज वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में तहसीलदार हीरा चंद नलवा के साथ विद्यार्थियों ने योग किया।
मानवता के लिए योग जरूरी: ज्योतिबाला
बंजार महाविद्यालय में शारीरिक शिक्षा की सहायक प्राध्यापक ज्योतिबाला ने कहा कि योग करने से शारीरिक और मानसिक स्वस्थता बनी रहती है। पतंजलि योग पीठ व रोटरी क्ल्ब कुल्लू ने आईटीआई शमशी में योग शिविर आयोजित किया। इसमें पंतजलि योग पीठ के इंद्र मेहता ने योग करवाया। बजौरा में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य चांद किशोर ने आर्ट ऑफ लिविंग के साथ योग दिवस मनाया। उन्होंने कहा कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग जरूरी है। उधर, राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) ने कुल्लू कॉलेज में योगाभ्यास किया। इसमें कमांडिंग अधिकारी कैप्टन एसके शर्मा ने योग की जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय रौरिक मेमोरियल ट्रस्ट के क्यूरेटर सुरेश कुमार, लारिसा सुरगिना समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।