{"_id":"674605363f3125b63308dda4","slug":"meritorious-honored-in-atal-sadan-kullu-kullu-news-c-89-1-klu1001-135674-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: अटल सदन कुल्लू में सम्मानित किए मेधावी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: अटल सदन कुल्लू में सम्मानित किए मेधावी
Tue, 26 Nov 2024 10:58 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Tue, 26 Nov 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
ब्यास पब्लिक स्कूल बनोंतर कुल्लू के वार्षिक समारोह में प्रस्तुति देती छात्राएं। संवाद।
कुल्लू। ब्यास पब्लिक स्कूल कुल्लू ने मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित अटल सदन में वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया। समारोह में अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस विजेता नकुल खुल्लर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने स्कूल के मेधावियों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया।
नकुल खुल्लर ने विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। स्कूल की प्रधानाचार्य शिवानी शर्मा ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी और वर्षभर की गतिविधियों का ब्यौरा अभिभावकों के समक्ष पेश किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। एक से बढ़कर एक कार्यक्रमों पर विद्यार्थियों ने अभिभावकों की तालियां बटोरीं। इसके बाद तीसरी कक्षा में गीतांजलि, अरमान, अंश पाल, चौथी कक्षा से निरंजना, मानवी ठाकुर, ईवान ठाकुर, पांचवी कक्षा से दिव्यांशु ठाकुर, वंशिका, छठी कक्षा से पूजा, अक्षित, नोरबू और तनीशा, सातवीं कक्षा से कुसंग, पलक, वर्षा, आठवी कक्षा से एंजल ठाकुर, कार्तिक शर्मा, तनुज, नौवीं कक्षा से कृतिका शर्मा, शिवांगी शर्मा को जबकि दसवीं कक्षा में कशिश, पायल और दिव्या ठाकुर को पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहने के लिए सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों में वार्षिक समारोह को लेकर काफी अधिक उत्साह नजर आया।
--