फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   meeting

आशा वर्करों ने जानी सरकारी योजनाएं

Fri, 19 Feb 2016 05:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Fri, 19 Feb 2016 05:53 PM IST
विज्ञापन
meeting

क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में स्वास्थ्य विभाग की ओर से आशा वर्करों के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर का समापन शुक्रवार को हुआ। इस प्रशिक्षण शिविर में जिले भर से करीब 148 आशा वर्करों ने भाग लिया। इस संबंध में बीएमओ जरी डॉ. नीना लाल ने बताया कि इस पांच दिवसीय कार्यशाला में आशा वर्करों को सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्वास्थ्य संबंधित कार्यक्रमों के बारे में विस्तार पर जानकारी प्रदान करवाई गई।

विज्ञापन


इसमें आशा वर्करों को मां और शिशु की मृत्यु दर को कम करना और बीमारी की रोकथाम करना आदि जानकारी दी गई। बीएमओ ने कार्यशाला में उपस्थित सभी आशा वर्करों से शिविर के दौरान दी गई स्वास्थ्य संबंधित जानकारी को गांव-गांव तक पहुंचाने की अपील की।
विज्ञापन


बीएमओ ने बताया कि आशा वर्करों के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के सभागार में आयोजित की गई पांच दिवसीय कार्यशाला सफल रही। कार्यशाला में आशा वर्करों को प्रेक्टिकल तौर पर जानकारी दी गई। शिविर में समापन अवसर पर एमओ गड़सा नीलम शर्मा, हेल्थ एजूकेट देवकला, एफएचएस मीरा चंदेल और सीमा शर्मा सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed