फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Medical college will open in Kullu: Govind

कुल्लू में खुलेगा मेडिकल कॉलेज : गोविंद

Sat, 24 Jul 2021 11:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Medical college will open in Kullu: Govind
कुल्लू के देवसदन में अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर। - फोटो : Kullu
कुल्लू। समय के अनुसार सुविधाओं की अपेक्षा लाजमी है। इसके लिए परंपराओं से हटकर एक विजन होना चाहिए। शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने अधिकारियों को जिले में चल रहे विकास कार्यों का प्रभावशाली ढंग से क्रियान्वयन सुनिश्चित कर निर्धारित अवधि में पूरा करने के निर्देश दिए। पर्यटन की दृष्टि से जिला कुल्लू का नाम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जाना जाता है।
विज्ञापन

जिला कुल्लू में मेडिकल कॉलेज जैसा बड़ा स्वास्थ्य संस्थान नहीं है। ऐसे में कुल्लू में मेडिकल कॉलेज खुलेगा। इसके लिए शिक्षा मंत्री ने जिला प्रशासन को कुल्लू में मेडिकल कॉलेज के लिए भूमि तलाशने के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि कुल्लू तथा मनाली में अटल आदर्श विद्यालयों के लिए प्राथमिकता के आधार पर भूमि का चयन करें। जिले में पर्यटन को और बेहतर बनाने व विकसित करने पर कार्य करने की आवश्यकता है। कुल्लू स्थित ऐतिहासिक कलाकेंद्र भवन के ऊपर छत लगाने तथा इसे काष्ठ शैली में सुंदर तथा आकर्षक बनाने के लिए जिला भाषा अधिकारी को आगामी प्रक्रिया अपनाने को कहा। लोक निर्माण विभाग के अधिकारी सड़कों को दुरुस्त करने पर अधिक ध्यान दें। भूतनाथ पुल के मरम्मत कार्य को समय पर न करने पर अंसतोष जताया तथा पुल को शीघ्र तैयार करने के लिए लोनिवि को निर्देश दिए गए। कहा कि समय पर कार्य किया जाए। बहस को सहन नहीं किया जाएगा। जिले में पर्यटन विकास, साहसिक तथा जल क्रीड़ा गतिविधियों को बढ़ाने व बेहतर बनाने के लिए अलग से रणनीति बनाकर अमलीजामा पहनाने की आवश्यकता पर बल दिया गया। जिले में संचालित किए जा रहे 11 गोसदनों की वर्तमान स्थिति तथा उनमें व्यवस्थाएं बेहतर करने के लिए पशु पालन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए। बजौरा में दो करोड़ रुपये की लागत से बन रहे 50 बिस्तरों तथा कटराईं में 90 लाख रुपये से बन रहे आयुर्वेदिक अस्पताल भवनों को भी गति देने के निर्देश दिए। इस मौके पर उपायुक्त आशुतोष गर्ग, एसपी जसवाल, सुरजीत सिंह ठाकुर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशील चंद्र शर्मा सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed