{"_id":"60fc4e398ebc3e57f83f2c09","slug":"medical-board-resumes-in-kullu-hospital-kullu-news-sml3779799113","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में मेडिकल बोर्ड शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू फटाफट
कुल्लू में मेडिकल बोर्ड खुलने पर जिलाभर से पहुंचे मरीज और तीमारदार।
- फोटो : Kullu
Link Copied
कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में मेडिकल बोर्ड फिर शुरू हो गया है। इसके चलते अब पात्र व्यक्तियों को विकलांगता प्रमाणपत्र जारी किए जाएंगे। तीन माह से अधिक का समय बीत जाने के उपरांत मेडिकल बोर्ड शुरू होने से लोगों सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
अस्पताल में शनिवार को सुबह से विकलांगता प्रमाणपत्र बनाने के लिए लोग पहुंच गए। दोपहर एक बजे तक लोगों से आवश्यक प्रमाणपत्र ही लिए गए। मेडिकल बोर्ड दोपहर दो बजे के बाद शुरू हुआ। अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने लगभग 120 लोगों की स्वास्थ्य जांच की। कोरोना की दूसरी लहर के बीच 27 मार्च से 24 जुलाई तक पात्र लोगों के प्रमाणपत्र नहीं बन पाए हैं। इससे उनको सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल सका। अब पूर्व की भांति हर माह के पहले तथा अंतिम शनिवार को नियमित रूप से प्रमाणपत्र बनाए जाएंगे। रवि, ज्ञान प्रकाश, भागचंद, सुमित, प्यारे लाले ने कहा कि मेडिकल बोर्ड के आरंभ होने से लोगों को सुविधा मिलेगी। उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशील चंद्र शर्मा ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर के बीच लोग संक्रमित न हो, इसके लिए मेडिकल बोर्ड को बंद किया गया था। संक्रमण का खतरा कम होने पर दोबारा मेडिकल बोर्ड शुरू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।