फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Mangalore school building will be built by next year

अगले साल तक बन जाएगा मंगलौर स्कूल का भवन

Sun, 30 May 2021 10:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
Mangalore school building will be built by next year
बंजार (कुल्लू)। जिला कुल्लू के बंजार विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंगलौर को अगले साल मार्च में नया भवन मिलेगा। हालांकि कोरोना काल में पिछले एक साल से स्कूल बंद हैं। लेकिन स्कूल भवन के अभाव से बच्चे खुले आसमान के नीचे पढ़ाई करने के लिए मजबूर है।
विज्ञापन

करीब एक करोड़ की लागत से बन रहे स्कूल के भव्य भवन में सभी सुविधाएं होंगी। यहां पर अच्छे कमरे, लाइब्रेरी, स्वच्छ पेयजल, शौचालय आदि की सुविधा होगी। छह साल पहले लकड़ी से बना स्कूल भवन आग की चपेट में आने से जलकर राख हो गया था। रविवार को विधायक सुरेंद्र शौरी स्कूल के भवन निर्माण कार्य को देखने के लिए मौके पर पहुंचे और लोनिवि को मार्च 2022 तक पूरा करने के निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि भवन निर्माण का कार्य इन दिनों जोरों पर है। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंगलौर अपने अच्छे परीक्षा परिणामों के लिए पूरे बंजार खंड में जाना जाता है। इसके साथ ही स्कूल प्रबंधन समिति को इसी वर्ष जिला भर में सबसे उत्कृष्ट कार्य करने के लिए पुरस्कृत भी किया गया है। पाठशाला में शिक्षा ग्रहण कर रहे घाटी के सैकड़ों छात्र-छात्राएं छह सालों से कमरों की कमी से जूझ रहे है। पूर्व कांग्रेस सरकार ने अंतिम समय में आनन-फानन में नए भवन का शिलान्यास कर दिया। लेकिन कार्य धरातल पर शुरू नहीं किया। भवन के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया। शौरी ने कहा कि निर्माण कार्य काफी तेजी से चल रहा है। अगले वर्ष मार्च में मंगलौर पाठशाला के इस निर्माणाधीन भवन को जनता को समर्पित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed