फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Manali's image is being tarnished by scattered garbage.

Kullu News: बिखरे कचरे से मनाली की छवि हो रही खराब

Mon, 04 May 2026 11:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Manali's image is being tarnished by scattered garbage.
मनाली। नगर परिषद मनाली में शुरू की गई घर-घर कूड़ा एकत्रित करने की योजना धरातल पर धराशायी हो गई है। घर-घर कूड़ा एकत्रित करने के बावजूद मनाली शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लग रहे हैं। मालरोड में भी स्वच्छता के पुख्ता प्रबंध नहीं है। अब नगर निकाय चुनाव में स्वच्छता का मुद्दा खूब गूंज रहा है।
विज्ञापन

लोग पर्यटन नगरी मनाली की छवि को बेहतर बनाने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की मांग उठा रहे हैं। सात वार्ड वाली नगर परिषद मनाली में सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है। शहर में भूतनाथ मंदिर के सामने, मिशन अस्पताल मार्ग और गोंपा रोड में अक्सर कूड़े के ढेर देखने को मिलते हैं।
विज्ञापन

मालरोड में सुंदरता के लिए बनाई गई फूलों की क्यारियों में भी कूड़ा बिखरा होता है। वोल्वो बस स्टैंड से भूतनाथ मंदिर तक के दायरे में बसों को साफ कर कचरा सड़क के किनारे ही फेंका जा रहा है। आलम यह है कि स्वच्छता के लिए प्रशासन, समाजसेवी संस्थाओं और पर्यटन कारोबार से जुड़ी संस्थाओं को अभियान चलाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


....
हर साल आते हैं लाखों पर्यटक
मनाली देश के पसंदीदा पर्यटन स्थलों में से एक है। मनाली में हर साल लाखों पर्यटक आते हैं। यहां की खूबसूरत वादियां पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। सोलंगनाला, अटल टनल रोहतांग आदि पर्यटन स्थलों में सालभर चहल-पहल बनी रहती है।



....



मनाली अंतरराष्ट्रीय पर्यटन नगरी है, लेकिन हालत वैसी नहीं है। मनाली में स्वच्छता को लेकर विशेष कदम उठाने की जरूरत है। व्यवस्था ऐसी होनी चाहिए कि स्वच्छता अभियान चलाने की जरूरत ही न पड़े।


-गौतम ठाकुर, होटल कारोबारी
...

शहर में घर-घर से कूड़ा उठाया जा रहा है, लेकिन कुछ लोग खुले में कचरा फेंक कर मनाली की छवि को धूमिल कर रहे हैं। इसके लिए लोगों को जागरूक होने की जरूरत है। साथ ही स्वच्छता के लिए नगर परिषद मनाली भी ठोस योजना बनाए।
-गजेंद्र ठाकुर, पर्यटन कारोबारी
0000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed