{"_id":"6990a9d1f85c3179720d3943","slug":"manali-smiles-again-as-weekend-crowds-gather-kullu-news-c-89-1-ssml1014-169023-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: वीकेंड पर भीड़ जुटने से फिर मुस्कुराई मनाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: वीकेंड पर भीड़ जुटने से फिर मुस्कुराई मनाली
Sat, 14 Feb 2026 10:59 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sat, 14 Feb 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
मनाली के सोलंगवैली में स्की का लुत्फ उठाते पर्यटक।-संवाद
पर्यटन नगरी में बढ़ने लगी रौनक, इस सप्ताह दोगुनी हुई पर्यटकों की संख्या
हनीमून मनाने के लिए नव विवाहित जोड़ों ने भी शुरू की एडवांस बुकिंग
शाम को मालरोड पर जुट रही भीड़, पर्यटन कारोबारियों के चेहरे खिले
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। फरवरी का शुरुआती सप्ताह फीका रहने के बाद इस सप्ताह पर्यटकों की संख्या में दोगुना बढ़ोतरी हुई है। वीकेंड पर मनाली पर्यटकों से गुलजार है।
हनीमून मनाने के लिए आने वाले नव विवाहित जोड़ों ने भी एडवांस बुकिंग करवानी शुरू कर दी हैं। हालांकि अभी भी अपेक्षा के अनुरूप पर्यटक मनाली नहीं आ रहे हैं। शनिवार को सोलंगनाला, अटल टनल और अन्य पर्यटन स्थलों में खूब चहल-पहल देखने को मिली।
पिछले सप्ताह मनाली में वीकेंड फीका रहा था। पिछले सप्ताह प्रतिदिन 400 से 500 पर्यटक वाहन ही मनाली का रुख कर रहे थे। शुक्रवार और शनिवार को भी ऐसी ही स्थिति रही। इस सप्ताह प्रतिदिन लगभग 600 पर्यटक वाहन मनाली पहुंचे। शुक्रवार और शनिवार को यह आंकड़ा 800 से 1000 पहुंच गया। शनिवार को बर्फ के बीच मस्ती करने के लिए पर्यटकों ने सोलंगनाला और अटल टनल का रुख किया। सुबह 11 बजे के बाद ही पर्यटक वाहनों को सोलंगनाला से आगे जाने की अनुमति दी गई, तब तक सोलंगनाला से पलचान तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई। पर्यटकों को घंटों तक जाम में फंसना पड़ा। इसके अलावा हिडिंबा मंदिर, वशिष्ट, क्लब हाउस, मनु मंदिर में भी पर्यटकों की अच्छी चहल-पहल रही। शाम होते ही मालरोड पर पर्यटकों की भीड़ जुटी।
फेडरेशन ऑफ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्र ठाकुर ने कहा कि मनाली का पर्यटन पटरी पर लौट रहा है। हनीमून मनाने के लिए आने वाले पर्यटकों ने भी बुकिंग शुरू कर दी है। होटल कारोबारी भूपेश सिंह ने कहा कि अब पर्यटकों के आने का क्रम बढ़ रहा है। हनीमून के लिए भी नव विवाहित दंपती आने शुरू हो गए हैं। पर्यटन निगम के उप महा प्रबंधक बीएस ओकटा ने कहा कि पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन
--