फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Manali-Leh road remained closed for five hours due to rise in water level of Sarehi drain.

Kullu News: सरेही नाले का जलस्तर बढ़ने से पांच घंटे बंद रहा मनाली-लेह मार्ग

Tue, 30 Jul 2024 05:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2024 05:26 PM IST
विज्ञापन
Manali-Leh road remained closed for five hours due to rise in water level of Sarehi drain.
बीआरओ ने मलबा हटाकर मोड़ा नाले का रुख, रोहतांग होकर भेजे गए वाहन
विज्ञापन

...........
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली (कुल्लू)। सोलंग घाटी के पलचान गांव में बाढ़ का खतरा टला नहीं है। मंगलवार को पलचान में सरेही नाले का जलस्तर बढ़ गया। सुबह करीब पांच बजे जलस्तर बढ़ने से पानी सड़क पर बहने लगा। इस कारण सुबह लगभग पांच घंटे मनाली-लेह मार्ग पर यातायात बंद रहा। लाहौल और लेह की ओर जाने वाले वाहनों को रोहतांग होकर भेजा गया।
घाटी में तेज बारिश होने से नाले में पानी का स्तर बढ़ गया था। इससे पलचान पुल भी मलबे से भर गया। लगभग 10:00 बजे बीआरओ ने सड़क से मलबा हटाया और नाले का रुख मोड़ा। इसके बाद वाहनों की आवाजाही शुरू हो सकी। प्रशासन ने पलचान में सड़क के कार्य के कारण यातायात 31 जुलाई तक सुबह 11 से 3:00 बजे तक बंद रखा है।
विज्ञापन

सड़क अवरुद्ध होने के कारण मंगलवार सुबह 11 बजे से पहले भी इस मार्ग पर वाहन नहीं चल सके। उधर, पलचान गांव पर छाया बाढ़ का खतरा अभी टला नहीं है। ग्रामीण खतरे की जद में रह रहे हैं। 63 लोगों ने दूसरे घरों में शरण ली है। तीन परिवार स्कूल के कमरों में रहने को विवश हो गए हैं। एसडीएम रमण कुमार शर्मा ने बताया कि सुबह नाले का रुख मुड़ने से यातायात बंद रहा। वाहनों को रोहतांग होकर भेजा जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed