{"_id":"611feb8d8ebc3e79fc75d6ad","slug":"manali-hotel-association-s-office-remained-closed-kullu-news-sml381061529","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनाली होटल एसोसिएशन के कार्यालय रहा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनाली होटल एसोसिएशन के कार्यालय रहा बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनाली (कुल्लू)। कोऑपरेटिव सोसायटी के रजिस्ट्रार ने मनाली होटल एसोसिएशन के चुनावों पर रोक लगा दी है। अब चुनाव से संबंधित दस्तावेजों को दो सितंबर को उनके सामने पेश करना होगा। चुनाव पर लगी रोक के बाद शुक्रवार को दिनभर होटल एसोसिएशन के कार्यालय में ताला लटका रहा। वहीं
एसोसिएशन के सदस्य बुद्धि प्रकाश ने 2018 तक रह चुकी एसोसिएशन की कार्यकारिणी पर आरोप लगाए हैं। कहा कि 22 अगस्त 2018 को कार्यकारिणी त्याग पत्र देती है तथा 25 अगस्त 2018 को चुनाव करवाए जाते हैं। चुनावों के दौरान हुई छंटनी मेें जवाब मांगा गया था। लेकिन जवाब नहीं दिए गए हैं। इस बार भी चुनाव अधिकारियों ने जवाब मांगा है, जो नहीं दिया गया। 2018 में वह स्वयं एसोसिएशन के प्रधान पद के उम्मीदवार थे तथा उनके अन्य दोनो प्रतिद्वंद्वी चुनावी प्रक्रिया को पूरा नहीं कर रहे थे। इसके बावजूद चुनाव करवाए गए। बुद्धि प्रकाश ने कहा कि इस बार उन्हें कोऑपरेटिव सोसायटी के रजिस्ट्रार पास जाना पड़ा। इस पर चुुनावों पर आगामी आदेशों तक रोक लगा दी है। दो सितंबर को चुनाव को लेकर सभी कागजातों को रजिस्ट्रार के पास पेश करना होगा।