फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   man burnt in fire

मकान में जिंदा जल गया व्यक्ति

Wed, 28 Oct 2015 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Wed, 28 Oct 2015 10:54 PM IST
विज्ञापन
man burnt in fire

जिले के दिदरी में एक व्यक्ति की मकान में आग लगने से वह जिंदा जल गया। अग्निकांड में दो मकान पूरी तरह जलकर राख के ढेर में तबदील हो गए हैं।

विज्ञापन


आग से चार परिवार सर्दी के मौसम में खुले आसमान के नीचे आ गए हैं। जानकारी के मुताबिक मंगलवार शाम बंदरोल के साथ लगते दिदरी में दो मकानों में लगी आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते दो मकानों के बीस कमरे जलकर राख हो गए। हादसे के शिकार व्यक्ति की पहचान हुकम राम के रूप में हुई है। जिस समय मकान को आग लगी, उस समय हुकम राम एक मकान में था, जबकि दूसरे मकान में कोई भी मौजूद नहीं था।  
विज्ञापन


इससे पहले कि घटनास्थल तक कुल्लू से दमकल वाहन पहुंचते, दोनों मकान आग की भेंट चढ़ चुके थे। आग से चार सिलेंडर भी जल गए हैं। घरों से धुआं निकलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि आग इतनी भयानक थी कि उस पर काबू पाने में लोग पूरी तरह विफल रहे। जब तक दमकल वाहन पहुंचता, तब तक सब कुछ राख में तबदील हो गया था। घरों में आलम चंद, चमन लाल, हुकम राम और पायल का परिवार रहता था। राजस्व विभाग ने घटनास्थल का जायजा लिया है। दमकल विभाग के सब फायर ऑफिसर दुर्गादास ने बताया कि दोनों घर जलने से करीब 54 लाख की संपत्ति राख हो गई है। एएसपी निश्चिंत नेगी ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने कहा की मरने वाले की पहचान हुकम राम के रूप में हुई है। मकानों में आग कैसे भड़की, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed