{"_id":"66fa94d6fbc4d514300fdff7","slug":"mamta-topped-in-speech-and-slogan-writing-kullu-news-c-89-1-ssml1015-131997-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: भाषण और नारा लेखन में ममता रहीं अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: भाषण और नारा लेखन में ममता रहीं अव्वल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैंज कॉलेज में करवाई स्वच्छता पखवाड़ा में प्रतियोगिताएं, विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता
संवाद न्यूज एजेेंसी
सैंज/न्यूली (कुल्लू)। राजकीय महाविद्यालय सैंज में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत नारा लेखन, पोस्टर मेकिंग, भाषण प्रतियोगिताओं और स्वच्छता रैली का आयोजन किया गया।
भाषण प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपने विचारों को साझा किया। प्रतियोगिता में ममता ने प्रथम, रोहित ने द्वितीय और विजय ने तृतीय स्थान हासिल किया। नारा लेखन प्रतियोगिता में ममता ने पहला, जावित्री ने दूसरा और गोविंदा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में बबीता ने प्रथम, कशिश ने द्वितीय और बनीता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विद्यार्थियों ने रचनात्मकता का परिचय देते हुए स्वच्छता के प्रति संदेश दिया। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम में एक स्वच्छता रैली का आयोजन भी किया। इसमें विद्यार्थियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के आसपास के क्षेत्र तथा सैंज बाजार में सफाई अभियान चलाया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सुजाता ने विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति विशेष ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रति हमारी प्रतिबद्धता है। संवाद