{"_id":"bb914ce810c6f1e2e141a1f577f210b0","slug":"mamta-thakur-gives-resign-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ममता ठाकुर ने दिया जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ममता ठाकुर ने दिया जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा
ब्यूरो, अमर उजाला/(कुल्लू)।
Updated Tue, 02 Feb 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निवर्तमान जिप सदस्य एवं जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष ममता ठाकुर ने जिला महिला कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्याग पद डाक द्वारा राज्य अध्यक्ष सुशीला नेगी को भेजा है।
विज्ञापन
ममता ठाकुर ने कहा कि उन्होंने ये इस्तीफा नैतिकता के आधार पर दिया है। आनी के बुच्छेर वार्ड से जिप सदस्य बनने के बाद जहां वे नैतिकता के आधार पर एक पद पर ही रह सकती हैं। वहीं जिप सदस्य बनने के बाद क्षेत्र के कार्य का बोझ रहने पर भी वे इस पद को पूरी तरह से मजबूत नहीं कर पाएंगी। पार्टी की मजबूती को देखते हुए उन्होंने जिलाध्यक्ष के पद से इस्तीफा देना जरूरी समझा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि महिलाओं व कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए वे सदैव जुड़ी रहेंगी। उन्होंने जिला के तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का आभार जताया है कि सभी के सहयोग और संघर्ष से वे आज इस पद तक पहुंची हैं। वहीं उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें बुच्छेर वार्ड से जिला परिषद का टिकट दिया। जिस पर चुनाव लड़ कर उन्होंने जीत दर्ज की है। लेकिन अब उन्हें 16 पंचायतों में भी विकास करवाना है। जिसको देखते हुए उन्होंने जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष का पद छोड़ने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन