फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Mahila Mandal Juhad becomes the crown again in the tug of war

Kullu News: रस्साकशी में फिर सरताज बना महिला मंडल जुहड़

Sat, 06 Jul 2024 10:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2024 10:34 PM IST
विज्ञापन
Mahila Mandal Juhad becomes the crown again in the tug of war
बीस आषाढ़ मेले में रस्साकशी में विजेता जुहड़ महिला मंडल ।
कुल्लू। शहरों से लेकर ग्रामीण इलाकों के मेलों में महिला रस्साकशी खेल मुख्य आकर्षण बन गया है। 20 आषाढ़ मेला कुंगश में महिलाओं की रस्साकशी प्रतियोगिता हुई। इसमें रघुपुर घाटी के महिला मंडल जुहड़ ने विजेता का खिताब हासिल किया है।
विज्ञापन

जुहड़ की महिलाओं ने मुकाबले में महिला मंडल शवाड़ को हराया है। मेले में ट्राॅफी जीतकर आई महिलाओं का जुहड़ गांव में स्वागत किया। इससे पहले महिला मंडल जुहड़ ने मंडी जिले के मियाच मेले में भी रस्साकशी स्पर्धा में जीत हासिल की थी। रस्साकशी जोर आजमाइश का खेल है। जिनके बाजुओं में ताकत होती है, वही महिला मंडल जीत अपने नाम करता है।
विज्ञापन

महिला मंडल जुहड़ की रस्साकशी टीम की कप्तान रीना देवी, शेतु देवी, वीना देवी, बबीता, कला देवी, कमला देवी, हिमा देवी, दुर्गा देवी, शारदा देवी, निशा ठाकुर, रिम्पी, मोनिका और दिशा देवी ने कहा कि उन्होंने दूसरे इलाके में जाकर यह दूसरा मुकाबला जीता है। कहा कि महिला मंडल जुहड़ खेलों के साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए गांव में साफ सफाई और लोक संस्कृति के क्षेत्र में काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं ने कहा कि अब उनकी नजर फनौटी में होने वाले देवता सत्य नारायण के साते जाच मेले में होने वाली रस्साकशी स्पर्धा पर है। इसके लिए रिहर्सल की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed