{"_id":"67bf45128a8a3ad8de0e23f7","slug":"mahashivratri-bhole-babas-court-cheers-from-the-devotees-kullu-news-c-89-1-ssml1012-142062-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: महाशिवरात्रि... भोले बाबा के दरबार, भक्तों की जय-जयकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: महाशिवरात्रि... भोले बाबा के दरबार, भक्तों की जय-जयकार
Wed, 26 Feb 2025 10:15 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 26 Feb 2025 10:15 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू में पहाड़ी पर स्थित बिजली महादेव में महाशिवरात्री के मौके पर दर्शन के लिए पहुंची भक्तो
बारिश के बीच बिजली महादेव मंदिर में दर्शन करने के लिए भारी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु
सुबह सात बजे खुले मंदिर के कपाट, जिले के शिव मंदिरों में लगीं रहीं लंबी-लंबी कतारें
सुबह से देर शाम तक जुटती रही भक्तों की भीड़, आज फिर बंद हो जाएंगे मंदिर के कपाट
संवाद न्यूज एजेंसी
खराहल/कुल्लू। जिले में महाशिवरात्रि का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। बम-बम भोले, हर-हर महादेव के जयकारों से समूची घाटी गूंज उठी। जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बिजली महादेव में आस्था का सैलाब उमड़ा।
हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। बुधवार को सुबह से बारिश हो रही थी। बावजूद इसके श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे। महादेव के दरबार में शीश नवाकर श्रद्धालुओं ने आशीर्वाद लिया।
इससे पहले सुबह करीब 7:00 बजे बिजली महादेव मंदिर के कपाट देव विधि के साथ खाेले गए। मंदिर के कपाट 15 दिसंबर से बंद थे। इसके बाद पवित्र शिवलिंग पर नरगिस के फूलों से बना गुच्छा (चौंउसर) चढ़ाया गया। हालांकि, कपाट खुलने से पहले ही श्रद्धालु मंदिर में पहुंच गए थे। इसके बाद दर्शनों का सिलसिला शुरू हुआ। सुबह 11:00 बजे के बाद दर्शन करने के लिए कतारें लगी रहीं। यह सिलसिला देर शाम तक चला रहा। खराहल घाटी में कराटे नामक जगह से करीब चार किमी का पैदल सफर कर श्रद्धालु बिजली महादेव के मंदिर में पहुंचे।
विज्ञापन
जिला मुख्यालय स्थित भूतनाथ मंदिर, शिव मंदिर बजौरा, जुआणी महादेव मंदिर, शिव मंदिर चौहकी, शिव मंदिर मणिकर्ण, बुंगडू महादेव मंदिर, पिरड़ी महादेव मंदिर सहित शिव मंदिरों में भी श्रद्धालु उमड़े। भूतनाथ मंदिर कुल्लू में बाबा भूतनाथ के दर्शनों को सुबह से ही कतारें लगी रहीं। भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर विल्ब पत्र, दूध आदि चढ़ाया। मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को प्रसाद भी वितरित किया गया। देवता बिजली महादेव के कारदार विनेंद्र जंबाल ने कहा कि मंदिर में महाशिवरात्रि पर हजारों श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। वीरवार को मंदिर के कपाट एक बार फिर से बंद होंगे।
--
चार किलोमीटर लंबे जाम ने बढ़ाई परेशानी
महाशिवरात्रि पर हजारों श्रद्धालु बिजली महादेव मंदिर पहुंचे। चंसारी से आगे धार्ठ गांव तक चार किलोमीटर के दायरे में लंबा जाम लगा। इससे बिजली महादेव मंदिर में दर्शन करने आए श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा। गौर रहे कि चंसारी से लेकर धार्ठ तक सड़क बेहद तंग है। वाहनों की संख्या अधिक होने की स्थिति में यहां जाम जैसी स्थिति बनी रही। जाम से स्थानीय लोग भी परेशान हुए।