{"_id":"67333b14a9daf6bcde0b6ceb","slug":"made-aware-of-the-changes-of-adolescence-kullu-news-c-89-1-ssml1015-134646-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: किशोरावस्था के परिवर्तनों पर किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: किशोरावस्था के परिवर्तनों पर किया जागरूक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काईस में मासिक धर्म स्वच्छता पर हुआ कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय काईस में मासिक धर्म स्वच्छता एवं किशोरावस्था स्वच्छता पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ह्यूमन वेलफेयर सोसायटी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को किशोरावस्था में स्वास्थ्य एवं मासिक धर्म स्वच्छता विषय पर जानकारी दी गई। सोसायटी के निदेशक दीपक शर्मा ने छात्राओं को किशोरावस्था के साथ आने वाले शारीरिक, मानसिक और हार्मोनल परिवर्तनों के बारे में विस्तार से समझाया और उनसे न घबराने की बात कही। उन्होंने कहा कि किशोरावस्था के परिवर्तनों के साथ स्वयं को ढालें। मासिक धर्म के दिनों में छात्राएं विशेष तौर पर स्वच्छता का ध्यान रखें। इससे वे बीमारियों से दूर रहेंगी और स्वस्थ रहेंगी। उन्होंने छात्राओं को तनाव मुक्त रहने के लिए भी प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ह्यूमन वेलफेयर सोसायटी छात्राओं और किशोरियों को मासिक धर्म स्वच्छता एवं किशोरावस्था स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए विद्यालय और ग्रामीण स्तर पर कार्य कर रही हैं। वहीं, स्कूल की डेढ़ सौ छात्राओं को पिंकईश फाउंडेशन दिल्ली के सहयोग से सेनेटरी पैड्स भी वितरित किए। इस दौरान स्वयंसेवी अरुण, साहिल, वंदना आदि मौजूद रहे।