{"_id":"6956af6356802d9ac609bd5e","slug":"lots-of-fun-amidst-the-waves-snowballs-thrown-at-each-other-kullu-news-c-89-1-ssml1012-165575-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: फाहों के बीच जमकर की मस्ती, एक-दूसरे पर फेंके बर्फ के गोले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: फाहों के बीच जमकर की मस्ती, एक-दूसरे पर फेंके बर्फ के गोले
Thu, 01 Jan 2026 11:09 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 01 Jan 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
लाहौल के कोकसर में ताजा बर्फबारी को आनंद लेते सैलानी। संवाद।
बर्फ देखने के लिए मनाली से कोकसर और अटल टनल रोहतांग पहुंचे सैलानी
सुबह आठ बजे से लेकर दोपहर तक हजारों सैलानी पहुंच गए थे स्नो पॉइंट
रतन कटोच
सिस्सू (लाहौल-स्पीति)। नए साल के जश्न के लिए उमड़ी पर्यटकों की भीड़ को भले ही मनाली में बर्फ न गिरने की मायूसी हाथ लगी हो लेकिन वीरवार सुबह कोकसर और अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल में सैलानियों ने जमकर मस्ती की।
सुबह 8 बजे से ही मनाली की तरफ से सैलानियों के वाहनों की लंबी कतार अटल टनल रोहतांग होकर कोकसर की तरफ निकली। यहां पहुंचने पर सैलानियों ने ताजा बर्फबारी का खूब आनंद लिया और एक-दूसरे पर बर्फ के गोले फेंके। पर्यटकों के आने का सिलसिला दोपहर दो बजे तक जारी रहा।
उन्होंने यहां एटीवी की सवारी का आनंद लिया। स्नो पॉइंट में कारोबारियों ने स्नो किट से लेकर गर्म टोपी और दस्ताने, जुराबें और खाने की सुविधा रखी गई थी। बर्फ के फाहों के बीच शीतलहर बढ़ गई है। सैलानी दिनभर साहसिक खेलों के साथ बर्फ में मस्ती करते रहे। उन्होंने सेल्फी के साथ फोटो और वीडियोग्राफी भी की।
विज्ञापन
सैलानियों की सुविधा के लिए लगाए गए फूड और टी स्टाल में भी दिनभर पर्यटकों की चहल-पहल रही। उन्होंने परांठे, राजमा चावल, चाय, कॉफी, मैगी, सिड्डू, मोमो का लुत्फ उठाया। पर्यटन कारोबारियों के चेहरे भी खिल उठे। कारोबारी पवन कुमार, दोरजे कुमार, सुरेश ने कहा कि आने वाले दिनों में घाटी का पर्यटन कारोबार और गति पकड़ेगा। उन्होंने कहा कि पर्यटन के लिए और बर्फबारी का होना जरूरी है।
--