{"_id":"629e2c4484d82775ea774469","slug":"locks-hanging-in-four-rooms-of-dhalpur-school-for-years-kullu-news-sml4112789131","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिसाव के कारण ढालपुर स्कूल के चार कमरों में लटके ताले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिसाव के कारण ढालपुर स्कूल के चार कमरों में लटके ताले
विज्ञापन
कुल्लू के छात्र स्कूल ढालपुर में भवन में रिसाव के चलते चार कमरे पांच याल से बंद हैं।
- फोटो : Kullu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढालपुर स्कूल के चार कमरों में सालों से लटके ताले
चारों कमरों की दीवारों और छतों से लगातार रिसाव होने से किया बंद
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र पाठशाला ढालपुर के बहुमंजिला भवन में पानी का रिसाव हो रहा है। इस कारण स्कूल प्रबंधन को भवन की निचली मंजिल के चार कमरों को पांच साल से बंद रखना पड़ रहा है।
कमरों की दीवारों और छत में लगातार रिसाव जारी है। यह रिसाव सीवरेज का है या किसी घर के पानी का, इसका पता कई सालों से नहीं लग पाया है। हालांकि, स्कूल प्रबंधन इसकी शिकायत नगर परिषद कुल्लू और जल शक्ति विभाग से कर चुका है, लेकिन स्थिति नहीं सुधर सकी। ऐसे में स्कूल भवन के चार कमरों में ताले लटक गए हैं।
जिले में कई ऐसे स्कूल भी हैं, जहां विद्यार्थी कमरों के लिए तरस रहे हैं। बैठने के लिए कमरे न होने के कारण विद्यार्थी खुले आसमान के नीचे पढ़ने के लिए विवश हो रहे हैं। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र पाठशाला में करीब 700 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। कमरों में रिसाव के कारण इन विद्यार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल प्रधानाचार्य भीम कटोच ने कहा कि कमरों में रिसाव हो रहा है, लेकिन यह सीवरेज लाइन के क्षतिग्रस्त होने से हो रहा है या किसी अन्य जगह से पानी भवन के कमरों में आ रहा है, इसका पता नहीं चल रहा है।
विज्ञापन
उधर, जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता अंकित बिष्ट ने कहा कि मामला उनके ध्यान में नहीं है। यदि स्कूल में रिसाव की समस्या है तो इसका निरीक्षण करवाकर समस्या का हल कर दिया जाएगा।
इस भवन में अभी भी लगती हैं कक्षाएं
स्कूल के बहुमंजिला भवन में वर्तमान समय में भी कक्षाएं लग रही हैं। भवन की निचली मंजिल के चारों कमरे रिसाव के कारण बंद किए गए हैं, लेकिन पहली मंजिल में चार कक्षाएं लग रही हैं। छठी, सातवीं, आठवीं और नौवीं कक्षा के सैकड़ों विद्यार्थियों को यहां पढ़ाया जा रहा है।
रिसाव के कारण हो सकता है बड़ा हादसा
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र पाठशाला के तीन मंजिला भवन की निचली मंजिला के सभी कमरों में रिसाव हो रहा है। एक कमरे से तो स्कूल प्रबंधन को बाकायदा पानी की निकासी के लिए पाइप लगानी पड़ी है। इससे भवन के गिरने का भी खतरा बना हुआ है।