{"_id":"657b3d5be285961f430e325f","slug":"lift-will-be-installed-in-regional-hospital-keylong-ravi-kullu-news-c-89-1-ssml1012-12838-2023-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षेत्रीय अस्पताल केलांग में लगाई जाएगी लिफ्ट : रवि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षेत्रीय अस्पताल केलांग में लगाई जाएगी लिफ्ट : रवि
Thu, 14 Dec 2023 11:07 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 14 Dec 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
लाहौल में रावमापा थिरोट के नवनिर्मित भवन के उदघाटन करते विधायक रवि ठाकुर।-संवाद
केलांग (लाहौल-स्पीति)। लाहौल जिले के थिरोट स्कूल के विद्यार्थी अब एक ही छत के नीचे पढ़ेंगे। वीरवार को विधायक रवि ठाकुर ने स्कूल के नए भवन का उद्घाटन किया। 5.5 करोड़ की लागत से बने भवन में प्रिंसिपल के कार्यालय के साथ स्टाफ रूम, क्लास रूम, परीक्षा हाल सहित पुस्तकालय की सुविधा है।
तीन मंजिला भवन के लोकार्पण से थिरोट पाठशाला के बच्चों को अब बड़ी राहत मिलेगी। इससे पहले विद्यार्थी थिरोट परियोजना के आवासीय कॉलोनी में कक्षाएं लगाने को मजबूर थे। भवन के उद्घाटन से पहले विधायक रवि ठाकुर ने केलांग के ओल्ड सर्किट हाउस में पूर्व विधायक लता ठाकुर की 47वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी।
इसके बाद शाकसनाला पुल का उद्घाटन करने के बाद केलांग में 1.50 करोड़ की लागत से बनने वाले अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ लाहौल-स्पीति इकाई केलांग के कार्यालय का भूमि पूजन किया। केलांग में ही 40 लाख से बने टाइप दो पुलिस आवास भवन का लोकार्पण किया। विधायक रवि ठाकुर ने कहा कि घाटी के लोगों की मांग पर क्षेत्रीय अस्पताल केलांग में 80 लाख रुपये की लागत से लिफ्ट लगाई जाएगी। लोक निर्माण विभाग ने इसके टेंडर भी लगा दिए हैं।
विज्ञापन
दोपहर बाद विधायक ने तांदी डाइट में शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने उदयपुर पाठशाला में 2022 में दसवीं कक्षा में टाॅप स्थान पर रहने वाली अंजली और नियति को टैब देकर सम्मानित किया। इसके साथ विधायक ने 47.77 लाख की लागत से हालिंग सड़क का भूमि पूजन किया।
सड़क के बनने से करीब 48 परिवारों को लाभ मिलेगा। उन्होंने 55 लाख की लागत से बनने वाली रापड़िंग सड़क का भी भूमि पूजन किया। मूरिंग-चोखंग-नैनगार सड़क पर भगवान नीलकंठ गेट का लोकार्पण किया। इस मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष अनुराधा राणा, पुलिस अधीक्षक मयंक चौधरी, सहायक आयुक्त संकल्प गौतम, एसडीएम उदयपुर केशव राम कोली आदि मौजूद रहे। संवाद