फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Lift will be installed from Sarvari to Upper Sultanpur at a cost of two crores

Kullu News: सरवरी से अपर सुल्तानपुर के लिए दो करोड़ से लगेगी लिफ्ट

Wed, 30 Apr 2025 04:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 30 Apr 2025 04:48 AM IST
विज्ञापन
Lift will be installed from Sarvari to Upper Sultanpur at a cost of two crores
विकास की बात:
विज्ञापन

अपर सुल्तानपुर के हजारों लोगों को मिलेगी सहूलियत, नहीं चढ़नी पड़ेगी चढ़ाई
शिमला की तर्ज पर स्थानीय लोगों के साथ पर्यटक भी कर सकेंगे आवाजाही
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला मुख्यालय कुल्लू में भी अब शिमला की तर्ज पर लिफ्ट की सुविधा मिलेगी। यहां मुख्यालय के साथ सटे अपर सुल्तानपुर के लिए लिफ्ट लगाने की योजना है। इसे लेकर प्रारूप तैयार किया जा रहा है। क्षेत्र की काफी बड़ी बस्ती को सुविधा पहुंचाने के लिए इस योजना पर दो करोड़ रुपये खर्च करने का प्रावधान है। इससे लोगों को चढ़ाई वाले रास्ते होकर गलियां नहीं नापनी पड़ेंगी।
लोगों को सरवरी से सीधे अपर सुल्तानपुर जाने के लिए सहूलियत होगी। गौरतलब है कि सरवरी से ढालपुर के लिए भी लिफ्ट प्रस्तावित है, जिससे यहां सरवरी की पार्किंग से ढालपुर आने जाने के लिए लोगों को सुविधा मिल सकेगी । साथ में पर्यटकों को भी बस अड्डा से ढालपुर आने के लिए इसके माध्यम से सहूलियत होगी।
विज्ञापन

कुल्लू सदर के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर का कहना है कि सरवरी से ढालपुर के अलावा सरवरी से अपर सुल्तानपुर के लिए लिफ्ट लगाने की योजना है। जिस पर कार्य चल रहा है। संभावना है कि 8-9 महीनों में यह योजना धरातल पर उतरेगी। उनका कहना है कि इन लिफ्ट बनने के बाद कुल्लू के चामुंडानगर, लोअर सुल्तानपुर, देवधार आदि क्षेत्रों के लिए भी इसी तरह की लिफ्ट बनाने की योजनाओं पर काम किया जाएगा। उनका कहना है कि बहरहाल, सरवरी से अपर सुल्तानपुर के लिए दो करोड़ रुपये की योजना बनाई जा रही है, जिससे क्षेत्र के लोगों को शिमला की तर्ज पर आने लाने की सुविधा मिल सकेगी और लोगों को गलियों में नहीं घूमना पड़ेगा। आसानी से चंद मिनट में सरवरी से अपर सुल्तानपुर पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
लिफ्ट और रोप-वे का जमाना
कुल्लू सदर के विधायक का कहना है कि अब लिफ्ट और रोप-वे का जमाना है जिसके चलते इस पर काम करना जरूरी है। आने वाले समय में आवाजाही को सुगम करने के लिए रोप-वे और लिफ्ट की योजनाओं पर काम करने की जरूरत है। कुल्लू में इस पर काम किया जा रहा है जिससे यहां के लोगों को निश्चित रूप से फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed