{"_id":"65e364255e5f70fc960780f3","slug":"less-number-of-patients-came-due-to-rain-444-treated-kullu-news-c-89-1-ssml1015-117995-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: बारिश में कम आए मरीज, 444 का किया उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: बारिश में कम आए मरीज, 444 का किया उपचार
विज्ञापन
कुल्लू। चिकित्सक एनपीए की मांग को लेकर कलम छोड़ हड़ताल कर रहे हैं। हड़ताल के कारण ओपीडी में मरीजों का उपचार दोपहर 12:00 बजे के बाद ही हो रहा है। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में शनिवार को हड़ताल के बाद चिकित्सकों ने 444 मरीजों का उपचार किया। भारी बारिश के कारण मरीजों की संख्या कम रही।
रोजाना अस्पताल में 650 से 700 के बीच ओपीडी चल रही थी, लेकिन बारिश के बीच कम मरीज अस्पताल पहुंचे। चिकित्सकों ने 12वें दिन भी कलम छोड़ हड़ताल जारी रखी। जिला चिकित्सक संघ के अध्यक्ष डॉ. कल्याण ठाकुर ने कहा कि 20 फरवरी से सभी चिकित्सक मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे हैं।
मुख्य मांगों में सभी नए मेडिकल ऑफिसरों को एनपीए प्रदान करना, अन्य राज्यों की तर्ज पर हिमाचल में भी सुनिश्चित कॅरिअर या गतिशील कॅरिअर प्रगति योजना को लागू करना है। इसके अलावा वरिष्ठता के आधार पर स्वास्थ्य विभाग में निदेशक की नियुक्ति की जाए, आदि शामिल हैं। कहा कि आपातकालीन सेवाएं बिना रुकावट के चल रही हैं। संवाद