फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Leaving the strike, Patwari and Kanungo came forward for humanity.

Kullu News: हड़ताल छोड़कर मानवता के लिए आगे आए पटवारी और कानूनगो

Sat, 01 Mar 2025 10:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 01 Mar 2025 10:12 PM IST
विज्ञापन
Leaving the strike, Patwari and Kanungo came forward for humanity.
कुल्लू में धरने के दौरान पटवारी संघ।-संवाद
मौके पर पहुंचकर आपदा से हुए नुकसान का कर रहे आकलन
विज्ञापन

प्रदेश सरकार से जिला कैडर को बहाल करने की उठा रहे मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। पटवारी-कानूनगो महासंघ जिला कैडर को राज्य कैडर में बदलने का विरोध कर रहा है। इसके चलते दो दिन से पटवारी-कानूनगो अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं।
शनिवार को हड़ताल छोड़ पटवारी-कानूनगो मानवता के लिए आगे आए। जिले में विभिन्न जगह बारिश और बर्फबारी से हुए नुकसान का आकलन करने में जुटे रहे। शनिवार सुबह जिला मुख्यालय स्थित तहसील कार्यालय में पटवारी-कानूनगो ने गेट मीटिंग की। इसके बाद अपने क्षेत्रों में नुकसान का जायजा लेने और रिपोर्ट तैयार करने में जुट गए।

जिला पटवारी-कानूनगो महासंघ के अध्यक्ष ऋषभ डोगरा ने कहा कि प्रदेश के हर जिले में पटवारी-कानूनगो राज्य कैडर के विरोध में हैं। हर जिले में अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। हड़ताल के बीच पटवारी-कानूगो अपने दायित्व का निर्वहन भी कर रहे हैं। आपदा से हुए नुकसान का हड़ताल छोड़ पटवारी-कानूनगो आकलन कर रहे हैं। नुकसान की मौके पर जाकर रिपोर्ट करना, उच्च अधिकारियों को अवगत करवाना, लोगों को राहत देना जैसे कार्य कर रहे हैं। हक के लिए लड़ने के साथ पटवारी-कानूनगो आपदा के समय आम जनता की मदद करने को तत्पर हैं। यदि कोई पटवारी अपने गृह जिले के अतिरिक्त जिला में काम कर रहा होता तो ऐसी आपदा के समय में मौके की स्थिति की जानकारी, लोगों एवं जनप्रतिनिधियों से तालमेल, अपने स्तर पर गाड़ी एवं सामान आदि का इंतजाम करना, जनता को फौरी राहत देना जैसे काम कठिन हो जाते। जो कार्य एक पटवारी अथवा कानूनगो अपने गृह जिले में कुछ घंटों में कर लेता है। किसी और जिले में वही कार्य करने में कई दिन लग सकते हैं। सरकार को राज्य कैडर की अधिसूचना को तुरंत निरस्त कर जिला कैडर को बहाल करना चाहिए।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed