{"_id":"67fe466cc172fe5bc70494a9","slug":"learned-techniques-for-correct-use-of-fire-extinguishers-kullu-news-c-89-1-ssml1015-145536-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: अग्निशामक यंत्रों के सही प्रयोग की सिखाई तकनीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: अग्निशामक यंत्रों के सही प्रयोग की सिखाई तकनीक
Wed, 16 Apr 2025 05:11 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 16 Apr 2025 05:11 AM IST
विज्ञापन
कुल्लू में बस अड्डे पर फायर सुरक्षा सप्ताह के दाैरान जानकारी देते फायर कर्मी।-संवाद
कुल्लू। जिला कुल्लू के अंतरराज्यीय बस अड्डा सरवरी (आईएसबीटी) में दमकल विभाग ने मॉकड्रिल का आयोजन किया। इसमें कुल्लू सेंट्रल के सुरक्षा कर्मियों और उपस्थित यात्रियों को आग के प्रकारों और आग लगने की स्थिति में सुरक्षित रहते हुए बचाव कार्य करने की जानकारी प्रदान की गई।
दमकल विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने मॉकड्रिल के माध्यम से घरों, भवनों, औद्योगिक क्षेत्रों में लगी आग को बुझाने की तकनीक से अवगत करवाया। उन्होंने उपस्थित यात्रियों और सुरक्षा कर्मियों को अग्निशामक यंत्रों को चलाने की सही विधि भी सिखाई। बस अड्डा में मंगलवार की सुबह 09:00 बजे दमकल विभाग की टीम पहुंची।
विभाग के लीडिंग फायर ऑफिसर राज कुमार शर्मा ने सुरक्षा कर्मियों और यात्रियों को आग की घटनाओं पर काबू पाने की तकनीक बताई। उन्होंने कहा कि आग लगने पर घबराएं नहीं, बल्कि परिस्थिति को भांपते हुए संयम बरतें।
विज्ञापन
संयम रखने से ध्यान केंद्रित हागा और बचाव कार्य को सही अंजाम दे पाएंगे। उन्होंने कहा कि तेल, धातु, लकड़ी और गैस को लगर आग को सिर्फ पानी से नहीं बुझाया जा सकता। इसके लिए आग के प्रकारों को पहचाने और उसके उपरांत आग बुझाने के लिए उपलब्ध उपकरणों का उपयोग करें। दमकल विभाग 14 से 20 अप्रैल तक अग्निशमन सेवा सप्ताह मना रहा है। इसके चलते लोगों को विभिन्न स्थानों पर आग से बचाव की जानकारी प्रदान की जाएगी। लोग जागरूक होंगे, तो आग की घटनाओं से नुकसान का खतरा कम होगा। इस दौरान कुल्लू सेंट्रल के महाप्रबंधक नरेश चौहान, दमकल विभाग के फायरमैन संदीप, योगेंद्र व चालक जगदीश कुमार उपस्थित रहे।