फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Landslides on the Granphu-Kaza road along Manali-Leh, vehicular movement stopped

Kullu: मनाली-लेह के साथ ग्रांफू-काजा मार्ग पर जगह-जगह भूस्खलन, वाहनों की आवाजाही थमी

Thu, 11 Aug 2022 11:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतांग/न्यूली (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतांग/न्यूली (कुल्लू) Published by: शिमला ब्यूरो Updated Thu, 11 Aug 2022 11:07 PM IST
सार

मनाली-लेह सड़क पर तोजिंग नाला में बाढ़ आने से यातायात ठप रहा। छोटा दड़ा के पास मलबा आने से यातायात रुक गया। हालांकि सुबह के समय अटल टनल के नार्थ पोर्टल से लगते पागलनाला में पानी का जलस्तर बढ़ गया था, जिसे बीआरओ ने खोल दिया है।

विज्ञापन
Landslides on the Granphu-Kaza road along Manali-Leh, vehicular movement stopped
लाहौल में आढ़ आने से बंद हो गया तोजिंग नाला। - फोटो : संवाद

विस्तार

 बारिश से लाहौल-स्पीति जिले में नदी और नाले उफान पर हैं।  गुरुवार सुबह से घाटी में बारिश का दौर शुरू हो गया। जगह-जगह भूस्खलन, पत्थर गिरने तथा नालों में बाढ़ आने से मनाली-लेह मार्ग के साथ ग्रांफू-काजा मार्ग अवरुद्ध हो गए। मनाली-लेह सड़क पर तोजिंग नाला में बाढ़ आने से यातायात ठप रहा। छोटा दड़ा के पास मलबा आने से यातायात रुक गया। हालांकि सुबह के समय अटल टनल के नार्थ पोर्टल से लगते पागलनाला में पानी का जलस्तर बढ़ गया था, जिसे बीआरओ ने खोल दिया है। वहीं कोकसर के पास कुथ बिहाल ढांक में पहाड़ दरकने से वाहनों की आवाजाही तीन घंटे तक बंद रही। छोटे वाहन चालकों ने पत्थर हटाकर सड़क को बहाल किया था।

विज्ञापन


बीआरओ के कमांडर कर्नल शबरीश वाचली ने कहा कि बंद सड़कों को खोलने का काम शुरू कर दिया है। सैंज घाटी की न्यूली-शैंशर स्थित मनु ऋषि मंदिर के पास करीब 100 मीटर सड़क बैठ गई है। ऐसे में लोगों को फल और सब्जियां लेने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। सेरी कैंची में लगभग 150 मीटर भूस्खलन हुआ है। मणिकर्ण घाटी में गुरुद्वारा के पास पहाड़ी दरक गई। इससे पत्थर गिरने से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। पंचायत के उपप्रधान चेत राम ने कहा कि पत्थर गिरने से पुराने मकान को आंशिक नुकसान हुआ है। इसके साथ एक मंदिर पर भी पत्थर गिरे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed