फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Landslide in Bariula village, four cattle buried due to debris falling on the cowshed

Kullu News: बारीउला गांव में भूस्खलन, गोशाला पर मलबा गिरने से चार मवेशी दबे

Mon, 18 Aug 2025 06:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 18 Aug 2025 06:57 AM IST
विज्ञापन
Landslide in Bariula village, four cattle buried due to debris falling on the cowshed
परिवार के सदस्यों ने भागकर बचाई जान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
न्यूली/सैंज (कुल्लू)। जिले की देहुरीधार पंचायत के ग्रामीणों की दिक्कतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। डेढ़ माह में पंचायत में कई स्थानों पर बाढ़ और भूस्खलन से जानमाल का नुकसान हुआ है। वहीं, रविवार सुबह हुई तेज बारिश के कारण पंचायत के बाराउली गांव में एक मकान और गोशाला पर मलबा आ गिरा है। इस घटना में चार मवेशियों के दबने से मौत की सूचना है। गोशाला में एक गाय, एक बछड़ी और दो भेंड़े दबी हैं। हालांकि, प्रभावित परिवार के सदस्यों ने भागकर जान बचाई है।

बालाउली में डाबे राम का मकान और गोशाला भूस्खलन की चपेट में आए। परिवार के सदस्य समय रहते मकान छोड़ गए, लेकिन वे गोशाला में बंधे मवेशियों की जान नहीं बचा पाए। ग्राम पंचायत प्रधान भगत राम ने मौेके पर पहुंचकर प्रभावित परिवार का हाल जाना और प्रभावितों को आश्वासन दिया कि प्रशासन के समक्ष मामले को रखा जाएगा। वहीं, शैंशर पंचायत के बरोगी गांव में भी पांच परिवारों के संयुक्त मकान के आगे भूस्खलन हुआ है। इससे मकान को ढहने का खतरा बना हुआ है। उधर, देवता मनु ऋषि के मंदिर धारा-देहुरा में भी परिसर का मैदान आधा भूस्खलन से बह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed