फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Land will be settled in Lahaul after 64 years

लाहौल में 64 साल बाद होगा जमीन का बंदोबस्त

Sun, 01 May 2022 09:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 09:09 PM IST
विज्ञापन
Land will be settled in Lahaul after 64 years
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। जमीन की धांधली और लड़ाई-झगड़े की समस्या अब जड़ से खत्म हो जाएगी। किस की जमीन पर किसने कुंडली मारी है, बंदोबस्त होने से जमीन की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
जनजातीय क्षेत्र लाहौल में 64 साल बाद बंदोबस्त किया जाएगा। नायब तहसीलदार को भी लाहौल भेजा गया है। इसका खुलासा तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने किया। मंत्री ने कहा कि राजस्व विभाग ने भी कई घपले किए हैं। इसमें सड़कों को ही नौतोड़ में डाल दिया है।
विज्ञापन

बंदोबस्त से जमीन की हेराफेरी, किसी की जमीन पर कब्जा, जंगल, टीडी और चारागाह सभी अधिकारों का पता चल जाएगा। लोगों की शिकायत है कि लंबे समय से लाहौल घाटी में बंदोबस्त न होने से उन्हें कई जगह पर अपनी जमीन का पता नहीं चल रहा है। अब बंदोबस्त के बाद सब ठीक हो जाएगा। उल्लेखनीय है कि क्षेत्रफल के लिहाज से हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े लाहौल-स्पीति जिले के लाहौल में 64 साल बाद बंदोबस्त होने जा रहा है। करीब 13 हजार वर्ग किलोमीटर में लाहौल-स्पीति जिले का क्षेत्रफल है। आज के युवा पीढ़ी भले अपने पूर्वजों की जमीन को चला रहे हो, लेकिन उन्हें कई हिस्सों में अपनी जमीन कहां और किसके नाम पर है, इसका भी पता नही है। लाहौल निवासी बुजुर्ग प्रेम लाल, रिग्जिन बौद्ध और मंगल चंद का कहना है कि उन्होंने सिर्फ बंदोबस्त का नाम सुना है। मंगल चंद ने कहा कि कई लोग किसी दूसरे की जमीन पर हक मारकर बैठे हैं। अब बंदोबस्त से सब स्थिति साफ होगी। राजस्व विभाग के अधिकारियों का भी कहना है कि लाहौल में 64 वर्ष पहले ही बंदोबस्त हुआ है। मारकंडा ने कहा कि इस साल लाहौल में बंदोबस्त का कार्य होगा और इसको लेकर बंदोबस्त के आदेश हो गए हैं। कहा कि इसके लिए नायब तहसीलदार को भी भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed