फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Lamo became Pradhan of Kaja

लामो बुटित काजा के प्रधान, नोरबू उपप्रधान

Fri, 27 Nov 2015 05:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Fri, 27 Nov 2015 05:47 PM IST
विज्ञापन
Lamo became Pradhan of Kaja

जिला लाहौल-स्पीति के स्पीति उपमंडल की तीन पंचायतों काजा, खुरिक तथा सगनम के पंचायत चुनाव के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। जिला पंचायत अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त काजा सुनील शर्मा ने कहा कि उपमंडल की तीन पंचायतों में हुए प्रधानों, उप प्रधानों तथा वार्ड पंचों के चुनाव परिणाम घोषित किए गए हैं।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि काजा पंचायत में प्रधान पद के लिए लामो बुटित तथा उप प्रधान के लिए नोरबू राम ने जीत दर्ज की है। जबकि, सगनम पंचायत में प्रधान छेवांग रिगजिन तथा उपप्रधान छिमेद गटुक को चुना गया है। स्पीति उपमंडल की खुरिक पंचायत के लिए संजीव कुमार को प्रधान तथा कलजंग नमज्ञाल को उपप्रधान पद पर चुना गया है। इसके अलावा खुरिक पंचायत के दो वार्ड पंचों के वार्ड नंबर दो में कलजंग डोलमा और वार्ड नंबर तीन में छोड़ोन को वार्ड पंच के लिए लोगों ने मतदान कर चुना है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पंचायत समिति के लिए हुए चुनाव की मतगणना 28 नवंबर को काजा में की जाएगी। उल्लेखनीय है कि स्पीति में दस पंचायतों में प्रतिनिधि पर्ची डाल कर पहले चुन लिए गए थे। जबकि, बीडीसी के 15 में से दस सदस्यों का चयन भी पर्ची डाल कर किया जा चुका है। तीन पंचायतों और पांच बीडीसी सदस्यों के चयन के लिए वीरवार को मतदान किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed