{"_id":"67b0cbb58c07577ec209b7ab","slug":"lala-memes-14th-death-anniversary-celebrated-in-bhuntar-kullu-news-c-89-1-ssml1015-141277-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: भुंतर में लला मेमे की मनाई 14वीं पुण्यतिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: भुंतर में लला मेमे की मनाई 14वीं पुण्यतिथि
Sat, 15 Feb 2025 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sat, 15 Feb 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
भुंतर में लला मेमे की 14वीं पुण्यतिथि में पहुंचे श्रद्धालु।-संवाद
भुंतर/केलांग। लाहौल के आध्यात्मिक संत लला मेमे की शनिवार को 14वीं पुण्यतिथि भुंतर में मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत बैजनाथ के शर्बलिंग मठ के खेनपो पेमा नेगी और बदाह मठ के लामा नवांग ने 108 दीये जलाकर की।
इस आयोजन में 500 से अधिक श्रद्धालुओं ने भाग लिया। शनिवार सुबह 07:00 बजे अमृत वाणी और फिर सोनम राम की ओर से शिव पूजन किया गया। इसमें उपस्थित श्रद्धालुओं ने पूर्णाहुति दी।
फाउंडेशन के अध्यक्ष मंगल मनेपा ने बताया कि दोनों संस्थाएं पश्चिमी हिमालय में कैंसर के प्रति जागरूकता लाएंगी। इस कार्य के लिए प्रोजेक्ट कॉज की अध्यक्ष सुरजीत चटर्जी और राजीव गांधी कैंसर अस्पताल दिल्ली से डॉ. सुमित गोयल लला मेमे की पुण्यतिथि में आए थे। पुण्यतिथि में बौध धर्मगुरु पेमा नेगी का प्रवचन हुआ। इसमें उन्होंने महात्मा बुद्ध की शिक्षाओं का प्रचार किया और उपस्थित लोगों को सभागार में ध्यान लगाने की प्रक्रिया का अभ्यास करवाया। कार्यक्रम में लाहौल-स्पीति के चार लोगों को सम्मानित किया गया। इन्होंने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में भाग लिया था। इनमें ठाकुर देवी सिंह, ठाकुर शिव चंद, पंडित बसंत राम और मुंशी सजे राम के परिवारों ने आकर स्मृति चिह्न लिए। इस मौके पर स्वयं राम, राहुल सोलंकी, रघुवीर ठाकुर, राजीव ठाकुर, रोजी शर्मा और एनजी बोध सहित महिला मंडलों ने भाग लिया।
विज्ञापन
--