फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Lahaul Valley is a suitable habitat for bears: Sandeep

लाहौल घाटी भालुओं के लिए उपयुक्त निवास स्थान : संदीप

Thu, 24 Oct 2024 07:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 24 Oct 2024 07:45 AM IST
विज्ञापन
Lahaul Valley is a suitable habitat for bears: Sandeep
केलांग में शुरू हुई कार्यशाला में मुख्यातिथि का स्वागत करते अधिकारी। -स्रोत ः डीपीआरओ
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जिला मुख्यालय केलांग में भारतीय हिमालयी क्षेत्र के संकटग्रस्त स्तनधारी जीवों की निगरानी के तरीकों पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू हुई। भारतीय प्राणी सर्वेक्षण कोलकाता और हिमाचल प्रदेश वन विभाग की ओर से संयुक्त रूप से आयोजित कार्यशाला का उद्देश्य वन्यजीव निगरानी में क्षमता निर्माण और क्षेत्र में प्रमुख संरक्षण चुनौतियों का समाधान करना है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य अरण्यपाल वन वृत्त कुल्लू संदीप शर्मा और विशिष्ट अतिथि उपायुक्त लाहौल-स्पीति राहुल कुमार रहे। संदीप शर्मा ने कहा कि लाहौल घाटी भालुओं के लिए उपयुक्त निवास स्थान है। उन्होंने फसलों के नुकसान को लेकर स्थानीय समुदायों की चिंताओं को स्वीकार करते हुए मुआवजा योजनाओं की आवश्यकता पर बल दिया।
विज्ञापन

उपायुक्त राहुल कुमार ने कार्यशाला में हुई चर्चाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इससे पारिस्थितिक पर्यटन (इको-टूरिज्म) के अवसर उत्पन्न हो सकते हैं, जो वैकल्पिक आजीविका का माध्यम बन सकते हैं। कार्यशाला के दौरान विश्व हिम तेंदुआ दिवस भी मनाया गया, जहां भारतीय प्राणी सर्वेक्षण, कोलकाता के वैज्ञानिक डॉ. भीम दत्त जोशी ने हिम तेंदुए की मौजूदगी और संरक्षण के महत्व पर जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर डॉ. विनीत कुमार, पूर्व अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक अनिल ठाकुर, अनिकेत वानवे और डॉ. अमीरा सहित कई गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed