फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Lahaul-Spiti ranked second in performance evaluation

Kullu News: प्रदर्शन मूल्यांकन में दूसरे स्थान पर लाहौल-स्पीति

Wed, 19 Nov 2025 10:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 19 Nov 2025 10:06 PM IST
विज्ञापन
Lahaul-Spiti ranked second in performance evaluation
उदयपुर/केलांग (लाहौल-स्पीति)। हिमाचल पुलिस की प्रगति तृतीय त्रैमासिक के प्रदर्शन मूल्यांकन में जिला लाहौल-स्पीति ने दूसरा स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन

लाहौल-स्पीति जिले ने कुल 32.21 अंक हासिल किए हैं। पुलिस अधीक्षक शिवानी मेहला ने कहा कि यह उपलब्धि लाहौल-स्पीति पुलिस की निरंतर प्रोफेशनलिज्म, फील्ड प्रदर्शन और पुलिस स्टेशन, पुलिस चौकी, एसपी कार्यालय और अन्य शाखाओं के समन्वित प्रयासों का परिणाम है। जिले ने कानून-व्यवस्था प्रबंधन, अपराध नियंत्रण, सामुदायिक पुलिसिंग तथा सेवा प्रदायगी के विभिन्न क्षेत्रों में उच्च मानक बनाए रखे हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों का आभार जताया है जिनके सामूहिक प्रयासों से यह विशिष्ट उपलब्धि संभव हुई है। लाहौल-स्पीति पुलिस भविष्य में भी सुरक्षित, प्रभावी एवं उत्तरदायी पुलिस व्यवस्था प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed