फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Lahaul has 70% more female voters than male voters.

Kullu News: लाहौल में पुरुषों के मुकाबले 70 से अधिक महिला मतदाता

Tue, 05 May 2026 04:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 04:04 PM IST
विज्ञापन
Lahaul has 70% more female voters than male voters.
कुल 25,894 मतदाता चुनेंगे पंचायत और जिला परिषद प्रतिनिधि
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। पंचायत चुनाव को लेकर लाहौल क्षेत्र में भी तैयारियां तेज हो गई हैं। जिले में इस बार कुल 25,894 मतदाता पंचायत और जिला परिषद के प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे। इनमें 12,912 पुरुष और 12,982 महिला मतदाता शामिल हैं। खास बात यह है कि जिले में पुरुषों की तुलना में 70 से अधिक महिला मतदाता हैं।
लाहौल ब्लॉक में इस बार दो नई ग्राम पंचायतों शूलिंग और मालंग का गठन किया गया है। इन पंचायतों में पहली बार पंचायत प्रधान और वार्ड सदस्यों का चुनाव होगा। कई नए चेहरे चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं, जिससे मतदाताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। नई पंचायतों के गठन के साथ लाहौल ब्लॉक में कुल पंचायतों की संख्या 32 से बढ़कर 34 हो गई है।
विज्ञापन

परिसीमन प्रक्रिया पूरी होने के बाद राज्य सरकार ने इन नई पंचायतों की अधिसूचना जारी कर दी थी। इन क्षेत्रों के लोग लंबे समय से अलग पंचायत की मांग कर रहे थे। शूलिंग और मालंग के ग्राम पंचायत बनने से विकास कार्यों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाहौल ब्लॉक में तीन चरणों में 26, 28 और 30 मई को मतदान होना प्रस्तावित है। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त लाहौल-स्पीति, किरण भड़ाना ने बताया कि चुनाव को लेकर सभी तैयारियां सुचारु रूप से जारी हैं। मंगलवार को केलांग में चुनाव प्रक्रिया के लिए रिहर्सल भी आयोजित की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed