फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Lack of parking in Kullu, vehicles have to be parked on the roadside

कुल्लू में पार्किंग की कमी, सड़क किनारे खड़ी करनी पड़ रहीं गाड़ियां

Tue, 01 Nov 2022 10:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Lack of parking in Kullu, vehicles have to be parked on the roadside
पार्किंग न मिलने के चलते ढालपुर अस्पताल के पास सड़क पर खड़ी गाड़ियां। इससे अकर जाम लग जाता है। - फोटो : Kullu
कुल्लू। जिला मुख्यालय कुल्लू में प्रतिदिन सैकड़ों वाहन आते हैं। इन वाहनों को पार्क करने के लिए पार्किंग नाकाफी है। नगर परिषद ने कुछ जगह पार्किंग का निर्माण किया है। पार्किंग नाकाफी होने से सड़कों पर ही वाहन पार्क करने पड़ रहे हैं। इससे जहां ट्रैफिक जाम की समस्या होती है वहीं राहगीरों को भी आवाजाही में परेशानी होती है।
विज्ञापन

कॉलेज चौक से लेकर अस्पताल होकर जाने वाली सड़क में एसपी कार्यालय तक एक तरफ वाहन खड़े होते हैं। इसके साथ ही शहर के कई अन्य हिस्सों में भी इस तरह की स्थिति रहती है। वाहनों के सड़क किनारे खड़े रहने से अकसर जाम लग जाता है। अखाड़ा बाजार की तरफ सड़क तंग होने से यहां पर तो पर्यटन सीजन के दौरान समस्या और विकराल हो जाती है। भूतनाथ पुल मरम्मत के लिए बंद होने के कारण अधिकतर वाहन एनएच तीन में सड़क किनारे खड़े करने पड़ते हैं। अगर यह वाहन भी शहर में आ जाएं तो वहां गाड़ियों को खड़ा करने के लिए पर्याप्त जगह नहीं है।
विज्ञापन

सरवरी में बस अड्डे के समीप पार्किंग के साथ ढालपुर के लिए लिफ्ट लगाई जानी थी। सरवरी खड्ड पर बनाए पुल को लंबा अरसा बीत चुका है। यहां पार्किंग का निर्माण नहीं किया गया पाया है। लगघाटी की तरफ जाने वाली सड़क की बात करें तो भुट्टी चौक से शीशामाटी तक सिंगल लेन सड़क है। यहां पर एक भी पार्किंग स्थल नहीं है। दशहरा के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए लगघाटी से कुल्लू की ओर आने वाले वाहनों को करीब एक किलोमीटर पीछे ही रोकना पड़ा था। जिस तरह से शहर में गाड़ियों का दबाव बढ़ रहा है। उससे कुल्लू शहर में वाहनों की पार्किंग के लिए जगह कम होती जा रही है। लोगों को विकास का आश्वासन तो हर राजनीतिक दलों के नेता हैं लेकिन समस्या के स्थायी समाधान की अभी तक पहल नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेहतर की जाएगी व्यवस्था : नरोत्तम
कुल्लू सदर से भाजपा के प्रत्याशी नरोत्तम ठाकुर ने कहा कि अमृत योजना के तहत शहर में नए पार्किंग स्थलों का निर्माण चल रहा है। अखाड़ा बाजार में भी नदी किनारे पार्किंग से लोगों को सुविधा मिली है। उन्होंने कहा कि सरकार बनने के बाद शहर में सुविधाओं को बेहतर किया जाएगा।
कुल्लू से हुआ भेदभाव : सुंदर
कुल्लू सदर के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि कुल्लू की जनता की लड़ाई उन्होंने लड़ा है। प्रदेश सरकार ने पिछले पांच साल कुल्लू के साथ भेदभाव किया है। सरकार बनने पर कुल्लू शहर ही नहीं बल्कि अन्य क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति दी जाएगी।
काटे जा रहे चालान : मदन
युवा मदन लाल ने कहा कि पार्किंग के लिए पर्याप्त जगह न होने के चलते गाड़ियां सड़क किनारे खड़ी करनी पड़ती है। इसका खामियाजा वाहन चालकों को चालान के रूप में भुगतना पड़ता है। उन्होंने कहा कि शहर में और नए पार्किंग स्थल बनाने की आवश्यकता है।

पार्किंग निर्माण पर ध्यान दें : देव कुमार
देव कुमार ने कहा कि शहर में अकसर जाम लग जाता है। अगर गाड़ियों की पार्किंग के लिए पर्याप्त स्थान मिलेगा तो शहर में जाम नहीं लगेगा। इससे लोगों को भी आवाजाही में आसानी होगी। उन्होंने कहा कि सरकार को इस ओर ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed