फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Kunzum Pass opens for 4-by-4 vehicles after a week

Kullu News: एक सप्ताह बाद फोर बाई फोर वाहनों के लिए खुला कुंजुम दर्रा

Mon, 13 Oct 2025 10:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 13 Oct 2025 10:07 PM IST
विज्ञापन
Kunzum Pass opens for 4-by-4 vehicles after a week
साधारण वाहनों की आवाजाही पर रोक, दोपहर दो बजे के बाद वाहन चलाने पर प्रतिबंध
विज्ञापन

कुंजुम दर्रा के आसपास जगह-जगह बर्फ जमी होने के कारण जोखिम भरा है यात्रा करना

संवाद न्यूज एजेंसी

केलांग/सिस्सू (लाहौल-स्पीति)। बर्फबारी के कारण पिछले एक सप्ताह से बंद लाहौल-स्पीति का प्रसिद्ध कुंजुम दर्रा फोर वाई फोर वाहनों के लिए खोल दिया गया है।
सीमा सड़क संगठन की कड़ी मेहनत से बर्फबारी से प्रभावित यह मार्ग बहाल हुआ है। इस मार्ग पर अभी भी यात्रा जोखिम भरी बनी हुई है। प्रशासन ने साधारण वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई है। दोपहर दो बजे के बाद वाहन चलाने पर प्रतिबंध लगाया है। कुंजुम दर्रा के आसपास अभी भी जगह-जगह बर्फ जमी है। इस कारण यात्रा करना जोखिम भरा है। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने साधारण वाहनों की आवाजाही पर रोक बरकरार रखी है।
विज्ञापन


उपायुक्त किरण भड़ाना ने बताया कि काजा से मनाली मार्ग वाया कुंजुम टॉप को केवल फोर वाई फोर वाहनों के लिए बहाल किया गया है। उन्होंने यात्रियों से अपील की कि यात्रा से पहले मौसम और सड़क की स्थिति की पूरी जानकारी लेकर ही सफर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि वाहनों को केवल निर्धारित समय पर ही आगे बढ़ने की अनुमति होगी। सुरक्षा कारणों के चलते दोपहर दो बजे के बाद वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। इधर, कोकसर पुलिस चेकपोस्ट में तैनात एएसआई शाम लाल ने बताया कि सोमवार को दो पर्यटक वाहनों के साथ लगभग 15 छोटी गाड़ियों ने कुंजुम दर्रा को पार किया। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि क्षेत्र में मौसम परिवर्तनशील है। इसलिए बिना अनुमति या सफर करने से बचें।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed