फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Kullu to get new circular road before Dussehra

Kullu News: दशहरा से पहले कुल्लू को मिलेगा नया सर्कुलर रोड

Wed, 14 Jan 2026 10:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 14 Jan 2026 10:13 PM IST
विज्ञापन
Kullu to get new circular road before Dussehra
सरवरी से लेकर गांधीनगर तक चल रहा तटीकरण का काम
विज्ञापन

इसी सुरक्षा दीवार से होकर गुजरेगा नया सड़क मार्ग
24 करोड़ हो रहे खर्च, सर्कुलर रोड बनने से जाम से मिलेगी राहत
संवाद न्यूज एजेंसी

कुल्लू। शहर में दशहरा 2026 से पहले एक नया सर्कुलर रोड मिलेगा। पिरड़ी से सरवरी बस अड्डा तक ब्यास नदी के किनारे होकर बनने वाले इस मार्ग से जिला मुख्यालय में लगने वाले जाम से राहत मिलेगी। इन दिनों ब्यास नदी के किनारे तटीकरण का काम चल रहा है। इसी सुरक्षा दीवार से होकर नई सड़क गुजरेगी।
रिवर राफ्टिंग पॉइंट पिरड़ी से निचला बदाह, लंकाबेकर और हनुमानीबाग से होकर सरवरी बस अड्डा तक सर्कुलर रोड का निर्माण होगा। मार्ग बनने से शहर में लगने वाले जाम से स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों के साथ क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में उपचार के लिए आने वाले लोगों की सबसे अधिक राहत मिलेगी। करीब चार किमी लंबे इस मार्ग से दशहरा उत्सव में लगने वाले जाम से बड़ी राहत मिलेगी। इस दौरान लगभग एक माह तक लोगों को खासी दिक्कतें उठानी पड़ती हैं। कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि दशहरा से पहले यह मार्ग बनकर तैयार होगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में सरवरी खड्ड और ब्यास नदी के किनारे ब्यास नदी के खतरे को देखते हुए तटीकरण का काम चल रहा है जो मार्च तक पूरा हो जाएगा। पहले चरण में इसे सरवरी से लंकाबेकर तक तैयार किया जाएगा। दूसरे चरण में लंकाबेकर से पिरड़ी तक सर्कुलर रोड बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी विभागों के साथ समन्वय बनाकर इसका निर्माण हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस सड़क को प्राथमिकता के आधार पर तैयार किया जा रहा है। ब्यास नदी के तटीकरण पर 24 करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं।
विज्ञापन

--
एक किलोमीटर कम होगी दूरी
पिरड़ी से सरवरी बस अड्डा तक निकल रहे बाईपास मार्ग से करीब एक किलोमीटर की दूरी कम होगा। मार्च तक काम पूरा हो गया है। सड़क की लंबाई करीब तीन किलोमीटर और चौड़ाई नौ मीटर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed