फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Kullu ready for carnival, will have a lot of fun

कार्निवाल के लिए कुल्लू तैयार, मचेगा खूब धमाल

Sun, 20 Mar 2022 09:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 09:27 PM IST
विज्ञापन
Kullu ready for carnival, will have a lot of fun
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। शहर के ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में सजने वाले कार्निवाल के लिए कुल्लू तैयार है। इसकी सांस्कृतिक संध्याओं में कलाकार खूब धमाल मचाएंगे। इसमें स्थानीय समेत प्रदेश के स्टार कलाकार अपने गीतों से दर्शकों को मनोरंजन करेंगे।

कार्निवाल में स्थानीय समेत प्रदेश के लोक कलाकारों को मौका दिया गया है। पहले दिन सोमवार को शाम सात बजे पारंपरिक परिधानों में फैशन शो का आयोजन होगा। इसमें जिले के पारंपरिक परिधानों के अलावा देश-प्रदेश के परिधानों का प्रदर्शन किया जाएगा। इसी संध्या को सूर्य सांस्कृतिक दल बनोगी और किन्नौर की लोकनृत्य की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र बनेगा। जाने-माने लोक गायक नरेंद्र ठाकुर स्टार कलाकार होंगे, जो अपने गीतों से दर्शकों को नचाएंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी पहली सांस्कृतिक संध्या में उपस्थित रहेंगे। उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने बताया कि सांस्कृतिक संध्याएं 28 मार्च तक अटल सदन में आयोजित की जाएंगी। प्रत्येक संध्या में हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग जिलों के लोक सांस्कृतिक दलों की प्रस्तुतियां, नाटकों का मंचन व अंत में स्टार कलाकार प्रस्तुति देंगे। बता दें कि स्टार कलाकार हिमाचल से ही होंगे। इनमें 22 मार्च को ममता भारद्वाज, 23 मार्च को नरेंद्र रंजन, 24 मार्च को किशन वर्मा, खुशबू व दीपक जनदेवा, 25 मार्च को पायल ठाकुर, 26 मार्च को कुलदीप शर्मा, 27 मार्च को ठाकुर दास राठी व 28 मार्च को गोपाल शर्मा व रमेश शर्मा लोगों का मनोरंजन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed