फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Kullu police deleted 550 fake Facebook accounts

कुल्लू पुलिस ने 550 फर्जी फेसबुक अकाउंट कराए डिलीट

Thu, 24 Dec 2020 07:08 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 07:08 PM IST
विज्ञापन
Kullu police deleted 550 fake Facebook accounts
कुल्लू। जिला पुलिस के साइबर सेल ने इस साल 550 फर्जी फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट बंद करवाए हैं। यह अकाउंट साइबर अपराधियों ने फर्जी तरीके से तैयार किए थे। इसके साथ ही किसी व्यक्ति का फेसबुक अकाउंट का पासवर्ड चुराकर ठगी के लिए प्रयोग किए जा रहे थे।
विज्ञापन

ऑनलाइन ठगी के शातिर एकदम से कोई इमरजेंसी, दुर्घटना, पैसे की बहुत ज्यादा जरूरत का बहाना बनाकर फेसबुक पर मैसेज करते थे। ये सारे अकाउंट जाली मोबाइल नंबरों पर तैयार किए थे। जाने-अनजाने में बहुत सारे लोग ठगी का शिकार हो चुके थे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पुलिस के साइबर सेल ने बहुत सारे ऑनलाइन ठगी के शातिरों को दूसरे राज्यों से अलग-अलग साइबर अपराध में गिरफ्तार किया। वे ओटीपी पूछकर, इंश्योरेंस, नौकरी के नाम पर ठगी, कौन बनेगा करोड़पति के नाम पर ठगी करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी गौरव सिंह ने कहा कि अगर आपकी फेसबुक आईडी हैक हो चुकी है। उसका रिकवरी ईमेल रिकवरी मोबाइल नंबर भी बदला जा चुका है। आप उसको प्रयोग नहीं कर पा रहे हैं। तब आप तुरंत उसकी रिपोर्ट नजदीकी पुलिस थाना में करें। इसके बाद इसे इंपोस्टर अकाउंट रिपोर्ट करके डिलीट करवाया जा सके। उन्होंने कहा कि फेसबुक आईडी को डबल सिक्योर करें। सेटिंग में जाकर अप टू स्टैप वेरिफिकेशन रखें तो आपकी आईडी हैक नहीं होगी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed