{"_id":"68865c11a5b1a5781f0bc193","slug":"kullu-hospitals-toilets-not-repaired-even-after-ten-months-kullu-news-c-89-1-ssml1015-153247-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: दस महीने बाद भी नहीं सुधरे कुल्लू अस्पताल के शौचालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: दस महीने बाद भी नहीं सुधरे कुल्लू अस्पताल के शौचालय
Sun, 27 Jul 2025 10:34 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sun, 27 Jul 2025 10:34 PM IST
विज्ञापन
मरम्मत का काम चलने से लोगों को नहीं मिल रही सुविधा, हो रही परेशानी
यूरिन टेस्ट करने में परेशानी, मरीजों को रोजाना ढेलनी पड़ रहीं दिक्कतें
अव्यवस्था...एक से दूसरे अस्पताल भवन में लग रही मरीजों की दौड़
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल के नए भवन में मरीजों को शौचालय की सुविधा नहीं मिल रही है। अस्पताल में शौचालयों की मरम्मत का काम चल रहा है लेकिन लगभग दस माह का समय बीतने के बाद भी मरम्मत कार्य नहीं हो पाया है।
ऐसे में मरीजों और तीमारदारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी उन मरीजों को पेश आ रही है जो बुजुर्ग या चलने फिरने में असमर्थ हैं। इसके अलावा चिकित्सक के यूरिन टेस्ट के लिए परामर्श के बाद मरीजों को यूरिन सैंपल भरने के लिए भटकना पड़ रहा है।
गौर रहे कि अस्पताल के नए भवन में 11 ओपीडी चल रहीं हैं। इनमें मेडिसिन, कीमो, स्कीन, पुरुष जनरल, महिला जनरल, नेत्र रोग, सर्जरी, दंत रोग, हड्डी रोग, ईएनटी और मनोवैज्ञानिक शामिल हैं। इसके अलावा पंजीकरण काउंटर, सरकारी प्रयोगशाला, ब्लड बैंक भी इसी भवन में हैं। पांच मंजिला इस भवन में बने शौचालयों की मरम्मत का कार्य पिछले दस माह से चल रहा है। इतना लंबा समय बीतने के बाद भी इनकी मरम्मत नहीं हो पाई है। तीमारदार रोबिन, अशोक, रामलाल, अश्विनी, मोनिका, आतिशी और शांभवी ने कहा कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को शौचालय की सुविधा नहीं मिल रही है। अस्पताल की पांचों मंजिलों में मरीज को लेकर भटकना पड़ रहा है। कहा कि पुराने भवन में शौचालय हैं लेकिन वार्ड होने की वजह से चिकित्सकों के राउंड के दौरान वहां जाने की अनुमति भी नहीं मिलती है। उधर, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ताराचंद ने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल का कायाकल्प करवाया जा रहा है जिससे मरीजों और उनके तीमारदारों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े। कहा कि शौचालयों का मरम्मत कार्य पूरा कर दिया है।
विज्ञापन
--