{"_id":"699ddbcec979a15b1009f11b","slug":"kullu-college-students-won-applause-with-their-songs-and-ghazals-kullu-news-c-89-1-klu1002-169844-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: कुल्लू कॉलेज के विद्यार्थियों ने गीत, गजल से लूटी वाहवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: कुल्लू कॉलेज के विद्यार्थियों ने गीत, गजल से लूटी वाहवाही
विज्ञापन
महाविद्यालय कुल्लू में वार्षिक सांस्कृतिक सृजन समारोह के दौरान कार्यक्रम की प्रस्तुतियां देते
कुल्लू। राजकीय महाविद्यालय कुल्लू के परिसर में वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम सृजन का शुभारंभ मंगलवार को हुआ। दो दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम के पहले दिन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राकेश राणा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि किसी भी शैक्षणिक संस्थान के चार मुख्य स्तंभ होते हैं। इसमें शिक्षक और छात्र के बीच सामंजस्य, शैक्षणिक उत्कृष्टता, सांस्कृतिक गतिविधियां और खेलकूद शामिल हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ-साथ सह-शैक्षणिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
उत्सव के पहले दिन विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया। कार्यक्रम में क्षितिज शर्मा, हितेषिका, हिमांशु दत्त और आर्यन ठाकुर ने भजन एवं गजल की प्रस्तुति देकर दर्शकों का मनोरंजन किया। इसके बाद युगल गान में क्षितिज व अनुष्का, वंशिका व हिमांशु, सजन राही व पायल और मुस्कान व अक्षय की जोड़ियों ने भी शानदार प्रस्तुतियां दीं। एकल नृत्य में रजनी, दामिनी, सानिया, सत्यम और नीना बोध सहित कई कलाकारों ने अर्ध-शास्त्रीय और बॉलीवुड गीतों पर अपनी नृत्य कला का प्रदर्शन किया।
एकल गान में काव्यांश, देवराज, तेजदीप और लक्ष्मी ने फिल्मी गीतों से कार्यक्रम में जोश भर दिया। समूह नृत्य में रितिका ग्रुप, स्नेहा ग्रुप और ट्राइबल गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं ने बॉलीवुड और सेमी-क्लासिकल गानों पर थिरक कर सबका मन मोह लिया। इसके बाद पहाड़ी नाटी भी आकर्षण का केंद्र रही। महाविद्यालय के डॉ. राजेश कुमार, प्रो. सोम नेगी प्रो. सोम कृष्ण, डाॅ. रोमित, डॉ. पूजा शर्मा, डॉ. ऋचा आहुलवालिया, डॉ. हीरामणि सहित सभी प्राध्यापक सहित भारी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
00000