{"_id":"67f160176a05860509000f54","slug":"kullu-can-get-a-big-responsibility-in-the-government-kullu-news-c-89-1-ssml1012-144818-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: सरकार में कुल्लू को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: सरकार में कुल्लू को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी
Sat, 05 Apr 2025 10:23 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sat, 05 Apr 2025 10:23 PM IST
विज्ञापन
दर विधायक सुंदर सिंह ठाकुर की मंत्री बनने की बढ़ी संभावना
पूर्व में रहे पांच सीपीएस को दी गई विस समितियों की कमान
अमी चंद भंडारी
खराहल (कुल्लू)। सरकार में कुल्लू जिले को बड़ी जिम्मेदारी मिलने की संभावना बढ़ गई है। पिछले दिनों छह पूर्व सीपीएस में से पांच को विधानसभा समितियों की कमान और सदस्यता दी गई है।
कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर का नाम इनमें शामिल नहीं होने से उन्हें मंत्रिमंडल में जगह मिलने की उम्मीद बंध गई है। सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू मंडी संसदीय क्षेत्र में क्षेत्रीय संतुलन बनाने की तैयारी कर रहे हैं।
इस संसदीय क्षेत्र से पिछले ढाई साल से महज एक ही मंत्री जगत सिंह नेगी हैं। वह जनजातीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।
17 विधानसभा क्षेत्रों वाले मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के पांच विधायक जीतकर आए हैं। पिछले कुछ चुनावों से यहां कांग्रेस का कुनबा कम होता जा रहा है। ऐसे में संसदीय क्षेत्र को मजबूती करने के लिए सरकार कुल्लू को प्रतिनिधित्व दे सकती है। इस सुगबुगाहट में सदर कांग्रेस विधायक सुंदर सिंह ठाकुर का नाम चर्चा में आ गया है।
विज्ञापन
राजनीतिक इतिहास पर नजर डालें तो कुल्लू जिले से हमेशा हर सरकार में कैबिनेट मंत्री का ओहदा मिलता आया है। लोकसभा चुनाव में 17 में से 13 विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस भाजपा से पिछड़ गई थी। यहां से कंगना रणौत ने बाजी मारी थी। कुल्लू से भी लगातार सुंदर सिंह ठाकुर को मंत्री बनाने की मांग तेजी से उठ रही है। आए दिन राजनीतिक मंचों में यह मांग और भी जोर पकड़ने लगी है। बहरहाल, देखना है आने समय में सीएम सुखविंद्र सुक्खू अपने मंत्रिमंडल में सुंदर सिंह ठाकुर को स्थान देते हैं या नहीं।
--