फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Kotla and Chakurtha will be included in project affected panchayats.

Kullu News: प्रोजेक्ट प्रभावित पंचायतों में शामिल की जाएंगी कोटला और चकुरठा

Mon, 29 Jan 2024 11:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 29 Jan 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
Kotla and Chakurtha will be included in project affected panchayats.
कुल्लू। पार्वती जल विद्युत परियोजना प्रभावित पंचायतों में अब बंजार की ग्राम पंचायत कोटला और चकुरठा भी शामिल होंगी। रविवार को लारजी में हुए सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में इस मामले को पंचायत प्रधानों और स्थानीय लोगों ने प्रमुखता से उठाया था।
विज्ञापन

पंचायतवासियों का कहना है कि उपरोक्त दो पंचायतों की पहाड़ियों के नीचे टनल और पावर हाउस का निर्माण हुआ है। इससे ग्राम पंचायत कोटला और चकुरठा में पेयजल की किल्लत गहरा गई है।
विज्ञापन

टनलों के निर्माण से स्रोतों का पानी सूख गया है। इस कारण दोनों पंचायतों के पानी के प्राकृतिक स्रोत सूख गए हैं लेकिन इन पंचायतों को प्रभावित पंचायतों में नहीं लिया गया है और न ही फायदा मिल रहा है। सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में उठे इस मामले को जिला प्रशासन और सरकार ने गंभीरता से लिया है और इस पर कार्रवाई करने के आदेश भी दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्वती परियोजना चरण तीन का पावर हाउस लारजी पंचायत के बनाहू में बनाया गया है। कार्यक्रम में पंचायत प्रधानों और लोगों ने उनकी पंचायतों को भी प्रभावित पंचायतों में शामिल करने की मांग की है। उधर, उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने कहा कि मामला उनके ध्यान में नहीं आया है।

पंचायतों को सुविधा से दूर रखना ठीक नहीं है। शीघ्र इन पंचायतों को प्रभावित पंचायतों में शामिल किया जाए। उन्होंने दोनों पंचायतों से इसको लेकर प्रस्ताव भेजने को कहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed