{"_id":"650f269b49acaa60a804c476","slug":"kharahal-school-won-the-title-of-kho-kho-kullu-news-c-89-1-klu1001-7588-2023-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: खराहल स्कूल ने जीता खो-खो का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: खराहल स्कूल ने जीता खो-खो का खिताब
Sat, 23 Sep 2023 11:25 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sat, 23 Sep 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू के खराहल में छात्रा वर्ग स्कूल में विजेता रही खराहल स्कूल की टीम को पुस्कृत करते मुख्य
कुल्लू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल खराहल में आयोजित नग्गर खंड की अंडर-19 छात्रा वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिताओं में खिलाड़ी छात्राओं ने जीत के लिए खूब पसीना बहाया।
शनिवार को खेले गए फाइनल मुकाबलों में रोमांच देखने को मिला। खो-खो स्पर्धा में दबदबा कायम रखते हुए खराहल स्कूल ने विजेता का खिताब हासिल किया। फाइनल में स्कूल की छात्राओं ने रायसन स्कूल की छात्राओं को शिकस्त दी। खराहल स्कूल लगातार 11 साल से खो-खो में विजेता बना हुआ है।
रायसन स्कूल को खो-खो में दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। वॉलीबाल में गोशाल और सुल्तानपुर स्कूल के मध्य फाइनल हुआ। गोशाल स्कूल ने सुल्तानपुर को हराकर वॉलीबाल में पहला स्थान हासिल किया। कबड्डी में कटराईं और काईस स्कूल के मध्य टक्कर हुई। कड़े मुकाबले में कटराईं ने काईस को मात देकर पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
बैडमिंटन में सुल्तानपुर और ब्राण स्कूल के बीच फाइनल मैच खेला गया। सुल्तानपुर स्कूल की छात्राओं ने बैडमिंटन में पहला स्थान प्राप्त किया। शनिवार को खेलों के समापन पर जिला परिषद सदस्य अरुणा ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
उन्होंने विजेता खिलाड़ी छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ खेलकूद को भी जरूरी समझें। खेलों में भी कई छात्राएं अपना कॅरिअर बना चुकी हैं। कुल्लू जिले में कई महिला खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
स्कूल के प्रधानाचार्य ललित मोहन शर्मा ने कहा कि प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन हुआ है। उन्होंने आयोजन में सहयोग करने वालों का आभार जताया। स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष दोत राम राणा ने कहा कि जिला परिषद सदस्य अरुणा ठाकुर ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए।
इस दौरान पूईद वार्ड के बीडीसी लाल चंद ठाकुर, चतानी पंचायत के प्रधान शेर सिंह, बंदल पंचायत के प्रधान गोपाल ठाकुर, उपप्रधान सुरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद