फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Kashmiri youth danced with students in Manali

Kullu News: मनाली में कश्मीरी युवाओं ने विद्यार्थियों के साथ डाली नाटी

Wed, 22 Nov 2023 08:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 22 Nov 2023 08:07 PM IST
विज्ञापन
Kashmiri youth danced with students in Manali
मनाली स्कूल में नेहरू युवा केंद्र कुल्लू, युवा मामले विभाग, भारत सरकार के द्वारा 6 दिवसीय कश्मी
मनाली/रोहतांग (कुल्लू)। नेहरू युवा केंद्र कुल्लू अटल बिहारी पर्वतारोहण संस्थान मनाली में कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है। इस कार्यक्रम में जम्मू-कश्मीर के छह जिलों के युवा अपने क्षेत्र की संस्कृति का आदान-प्रदान कर रहे हैं। कार्यक्रम के तीसरे दिन युवाओं ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मनाली में पहुंचकर स्कूली विद्यार्थियों के साथ नाटी डाली।
विज्ञापन

इन युवाओं ने कश्मीरी संस्कृति की जानकारी विद्यार्थियों को दी। वहीं, कुल्लवी संस्कृति से भी रूबरू हुए। इसके उपरांत कश्मीरी युवाओं ने मालरोड मनाली, अटल टनल रोहतांग और जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के सिस्सू नामक पर्यटन स्थल का भ्रमण किया।
विज्ञापन

युवाओं ने सिस्सू और अटल टनल में खूब मौज-मस्ती की। इस संबंध में नेहरू युवा केंद्र की जिला अधिकारी सोनिका चंद्रा ने कहा कि 25 नवंबर तक चलने वाले इस कार्यक्रम में जम्मू कश्मीर के जिला बड़गांव, अनंतनाग, श्रीनगर, पुलवामा, बारामुला और कुपवाड़ा के 132 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। कहा कि बुधवार को युवाओं को कुल्लू और लाहौल-स्पीति के पर्यटन स्थलों का भ्रमण करवाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed